Hina Khan: टीवी की क्वीन कही जाने वाली अदाकारा हिना खान हमेशा ही चर्चा का केंद्र रही हैं। पहले वे हमेशा अपने काम के लिए ट्रेंड होती थीं मगर इन दिनों वे कैंसर के कारण चर्चा में रहती हैं। आप सभी जानते होंगे कि हिना खान इस समय कैंसर से जंग लड़ रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन अपने सोशल मीडिया पर कैंसर और अपने ट्रीटमेंट्स को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ शेयर करती रहती हैं। 4 फरवरी को वर्ल्ड कैंसर डे मनाया जाता है। इस खास मौके पर हिना खान ने एक कार्यक्रम में लोगों को बताया कि हमें मेडिकल टेस्ट की अहमियत को समझना जरूरी है।
क्या बोलीं हिना खान?
हिना खान ने अपनी स्पीच में बताया कि उनकी यह जर्नी काफी मुश्किलों से गुजरी है। वह हंसती हैं लेकिन ट्रीटमेंट के दौरान का दर्द और तकलीफ उनके लिए कठिन परीक्षा है। उन्होंने कहा कि पहले टेस्टिंग करवाने से उनकी काफी मदद हुई है क्योंकि उसके बाद से उनकी पूरी दुनिया ही पलट गई थी। कई बार हम जाने-अनजाने में बड़ी बीमारियों को और भी ज्यादा बड़ा बना देते हैं, जिसके लिए हमें समय से पहले ही कैंसर जैसी बीमारी के बारे में जानना जरूरी है, जो कई तरह से लाभ दे सकता है।
इलाज में मदद
हिना कहती हैं कि जितनी जल्दी टेस्ट होगा, हम उतनी जल्दी ही रिजल्ट जान पाएंगे और इलाज की शुरुआत करेंगे। समय रहते बीमारी की पहचान होने से निदान में भी ज्यादा सफलता मिलती है क्योंकि हमारा शरीर भी जल्दी इलाज को प्राथमिकता देता है। अगर कोई बीमारी शरीर के अंदर लम्बे समय तक रह जाए, तो उससे आगे चलकर उभर पाना मुश्किल हो सकता है और खर्च भी ज्यादा होता है। उससे बेहतर है कि हम शुरू में ही पैसे खर्च करें और कंफर्म हो जाएं।
ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर
क्या कहते हैं डॉक्टर?
कई हेल्थ एक्सपर्ट भी कहते हैं कि कई बार मरीज, खास तौर पर परिवार के बुजुर्ग, इस सोच के कारण मेडिकल जांच से बचते हैं क्योंकि उन्हें परिवार का पैसा बर्बाद नहीं करना चाहिए। वे यह नहीं समझते कि समय पर इलाज करवाना, देरी से इलाज करवाने से बेहतर है और इससे आगे चलकर खर्च कितना बढ़ जाता है।
कैंसर की जांच कब करवानी चाहिए?
45 से 75 से अधिक उम्र के लोगों को समय-समय पर कैंसर का टेस्ट करवाना चाहिए।
ब्रेस्ट कैंसर की जागरुकता के लिए 40 से 74 साल की उम्र की हर महिला को कैंसर का टेस्ट करवाना चाहिए।
अगर कोई लक्षण दिखें, तो भी जरूर जांच करवाएं।
कैंसर के संकेत
- बिना कारण वजन कम होना।
- हमेशा थकान होना।
- स्किन के रंग में बदलाव।
- शरीर के किसी अंग के आस-पास गांठें महसूस करना।
- पेशाब में खून आना।
ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 hr agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
3 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
6 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
6 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
10 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines