High Cholesterol Treatment: आजकल कोलेस्ट्रॉल का हाई हो जाना बहुत आम हो गया है. अब सिर्फ बुजुर्गों को नहीं बल्कि युवाओं को भी हो रहा है. हालांकि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की कोई एक वजह नहीं है, क्योंकि हमारा खान-पान इतना गलत हो गया है कि एक वक्त के बाद कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होने लगती है. वक्त पर ध्यान ना देने पर ब्लॉकेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए लोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयां खा रहे हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि कोलेस्ट्रॉल के लिए आयुर्वेद में एक बेहद कारगर नुस्खा बताया गया है. इसकी जानकारी हमें डॉक्टर उपासना ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है. इस नुस्खे को आपको सुबह और शाम को खाने से 30 मिनट पहले अपनाना होगा. यकीनन इसे खाने से शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है और दिल की नसें साफ रहने लगती हैं.
इसे भी पढ़ें- तुरंत उल्टी रोकने के लिए क्या करें? आचार्य बालकृष्ण ने बताया उल्टी रोकने का सबसे तेज़ तरीका क्या है
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इलाज | Cholesterol Treatment and Causes
- ओवरवेट या फैटी लिवर होना
- नींद की कमी होना
- देर रात तक जागना
- कुछ मेडिकल कंडीशन होना
- ज्यादा मीठा खाना
- रिफाइंड फूड्स खाना
- धूम्रपान और शराब की लत होना
कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू नुस्खा
डॉक्टर उपासना का कहना है कि आपको कहीं नहीं जाना है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आयुर्वेद ने इसका इलाज बताया है. आपको 2 ग्राम शहद और 1 ग्राम दालचीनी का इस्तेमाल करना होगा. दोनों को एक कटोरी में डालकर मिलाना होगा और इसका सेवन करना होगा.
कैसे करें सेवन?
इस मिश्रण को बनाने के बाद आपको सुबह खाना खाने से 30 मिनट पहले एक उंगली चाट लेनी है और कुछ देर बाद गर्म पानी पीना है. ऐसा ही आपको शाम के वक्त करना है और खाने से 30 मिनट पहले का ध्यान रखना है.
कब तक फॉलो करें ये नुस्खा?
आपको ये नुस्खा लगभग 2 महीने तक लगातार अपनाना है और रिजल्ट खुद देखना है. यकीनन आपको फायदा होगा और तबीयत भी काफी अच्छी लगेगी.
दालचीनी और शहद चाटने के फायदे
कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के साथ-साथ आपको कई फायदे और मिलेंगे. अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की बीमारी नहीं है तो ये इन चीजों में भी मददगार साबित हो सकता है.
- ब्लड शुगर को बैलेंस करना
- वजन और पेट की चर्बी कम करना
- गले की खराश से राहत
- सर्दी-जुकाम में आराम दिलाना
- स्किन ग्लो होना
इसे भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में सर्दी जुखाम से हो रहे हैं परेशान? अपनाएं डॉक्टर का ये नुस्खा, मिलेंगे कई फायदे
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
7 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines