Health Tips: सर्दियों में सर्दी जुखाम से हो रहे हैं परेशान? अपनाएं डॉक्टर का ये नुस्खा, मिलेंगे कई फायदे

Health Tips: सर्दियों में बच्चे हों या बड़े सर्दी जुखाम हो ही जाता है. ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि इससे बचने के लिए घरेलू उपायों का सहारा लेते हैं. कुछ दवाइयों के सहारे इसे ठीक करने में लगे रहते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं तो आइए जानते हैं डॉक्टर उपासना वोरा से कि आप किस तरह से जुखाम जैसी दिक्कतों से राहत पा सकते हैं.

Cold Cough Home Remedies

घर बैठे जुखाम से राहत पाने के सरल और सुरक्षित तरीके. Image Source Freepik

Cold And Cough Remedy: सर्दी हो या गर्मी जुखाम होना आम सी बात है. यह इंफेक्शन बच्चे हों या बड़े सभी के बीच काफी ज्यादा और जल्दी फैलने लगता है जिसके चलते मूड चिड़चिड़ा हो जाता है. गुस्सा आने लगता है और कभी-कभी तो फीवर भी चढ़ जाता है. इससे बचने के लिए लोग डॉक्टर से लेकर घरेलू उपायों तक का सहारा लेते नजर आते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं कि इन इंफेक्शन से दूर रहें तो आइए जानते हैं डॉक्टर उपासना वोरा से कि आप किस आसान रेमिडी को अपनाकर सर्दी-जुखाम जैसी दिक्कत से राहत पा सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर उपासना वोरा का मानना है कि सर्दियां आते ही माता-पिता को अपने बच्चे की फिक्र होने लगती है. अगर आपके बच्चे को भी सर्दी-जुखाम जल्दी हो जाता है तो इसके लिए आपको एक चम्मच शहद लेना है, उसमें एक छुटकी चम्मच नमक मिलाना है और तवे पर गर्म कर देना है. जब तक शहद फट न जाए. इसके बाद आप इसे हल्का-हल्का बच्चे को चटाएं और ऊपर से गर्म पानी पिलाएं. बस इस आसान तरीके से आपके बच्चे का जमा हुआ कफ बाहर आ जाएगा. साथ ही आपको कोल्ड की दिक्कत से राहत मिल जाएगी.

उपाय के फायदे

विज्ञापन

इस उपाय को अपनाने से बच्चे या बड़े दोनों ही कई तरह के लाभ महसूस कर सकते हैं. शहद और नमक का यह मिश्रण कफ को बाहर निकालने में मदद करता है और गले की खराश को कम करता है. तवे पर हल्का गर्म करने से शहद और नमक का मिश्रण जल्दी असर दिखाता है और बच्चे को इसका स्वाद भी आसान लगता है. इसके अलावा, गर्म पानी के साथ देने से शरीर में गर्मी बनी रहती है और जुखाम से होने वाली नाक बंद होने या छींक आने जैसी परेशानियां कम होती हैं. यह उपाय पूरी तरह प्राकृतिक है और इसे बार-बार इस्तेमाल करने पर भी कोई साइड इफेक्ट नहीं होता.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ