नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल तुरंत कैसे करें कम? एक्सपर्ट ने बताया आयुर्वेदिक नुस्खा, ब्रेकफास्ट से 30 मिनट पहले खाएं ये मिश्रण

How To Control Cholesterol Naturally: कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आपको इस नुस्खे के साथ एक हेल्दी लाइफस्टाइल की जरूरत होगी और साथ में रात को देर से सोने और स्ट्रेस को कंट्रोल में रखने की भी कोशिश करें. 

How To Control Cholesterol Naturally

कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए आप शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं. Image Credit- Freepik

High Cholesterol Treatment: आजकल कोलेस्ट्रॉल का हाई हो जाना बहुत आम हो गया है. अब सिर्फ बुजुर्गों को नहीं बल्कि युवाओं को भी हो रहा है. हालांकि, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की कोई एक वजह नहीं है, क्योंकि हमारा खान-पान इतना गलत हो गया है कि एक वक्त के बाद कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्या होने लगती है. वक्त पर ध्यान ना देने पर ब्लॉकेज और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. इसलिए लोग कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए तरह-तरह की दवाइयां खा रहे हैं, लेकिन अब आपको ऐसा करने की जरूरत नहीं है. क्योंकि कोलेस्ट्रॉल के लिए आयुर्वेद में एक बेहद कारगर नुस्खा बताया गया है. इसकी जानकारी हमें डॉक्टर उपासना ने अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से दी है. इस नुस्खे को आपको सुबह और शाम को खाने से 30 मिनट पहले अपनाना होगा. यकीनन इसे खाने से शरीर में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल कम होने में मदद मिलती है और दिल की नसें साफ रहने लगती हैं.  

विज्ञापन
विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल बढ़ने के कारण और इलाज | Cholesterol Treatment and Causes

  • ओवरवेट या फैटी लिवर होना
  • नींद की कमी होना
  • देर रात तक जागना
  • कुछ मेडिकल कंडीशन होना
  • ज्यादा मीठा खाना
  • रिफाइंड फूड्स खाना
  • धूम्रपान और शराब की लत होना

कोलेस्ट्रॉल कम करने का घरेलू नुस्खा

डॉक्टर उपासना का कहना है कि आपको कहीं नहीं जाना है क्योंकि कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए आयुर्वेद ने इसका इलाज बताया है. आपको 2 ग्राम शहद और 1 ग्राम दालचीनी का इस्तेमाल करना होगा. दोनों को एक कटोरी में डालकर मिलाना होगा और इसका सेवन करना होगा.

कैसे करें सेवन?

इस मिश्रण को बनाने के बाद आपको सुबह खाना खाने से 30 मिनट पहले एक उंगली चाट लेनी है और कुछ देर बाद गर्म पानी पीना है. ऐसा ही आपको शाम के वक्त करना है और खाने से 30 मिनट पहले का ध्यान रखना है.

विज्ञापन

कब तक फॉलो करें ये नुस्खा?

आपको ये नुस्खा लगभग 2 महीने तक लगातार अपनाना है और रिजल्ट खुद देखना है. यकीनन आपको फायदा होगा और तबीयत भी काफी अच्छी लगेगी.  

दालचीनी और शहद चाटने के फायदे  

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल करने के साथ-साथ आपको कई फायदे और मिलेंगे. अगर आपको कोलेस्ट्रॉल की बीमारी नहीं है तो ये इन चीजों में भी मददगार साबित हो सकता है.  

विज्ञापन
  • ब्लड शुगर को बैलेंस करना
  • वजन और पेट की चर्बी कम करना
  • गले की खराश से राहत
  • सर्दी-जुकाम में आराम दिलाना
  • स्किन ग्लो होना 

इसे भी पढ़ें- Health Tips: सर्दियों में सर्दी जुखाम से हो रहे हैं परेशान? अपनाएं डॉक्टर का ये नुस्खा, मिलेंगे कई फायदे

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ