High Cholesterol Level And Morning Habits: आजकल ज्यादातर बीमारियां हमारी खराब और अस्त-व्यस्त जीवनशैली की वजह से होती हैं। डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, मोटापा, हाई कोलेस्ट्रॉल और कई तरह की सेहत से जुड़ी समस्याएं होती हैं। इसी तरह बढ़ता कोलेस्ट्रॉल भी समस्या का कारण बनता है।
शरीर को सही तरह से काम करने के लिए कोलेस्ट्रॉल का लेवल अच्छा होना जरूरी है। कोलेस्ट्रॉल एक तरह का वैक्स पदार्थ होता है, जो शरीर की हर सेल में पाया जाता है। इसमें तब दिक्कत आती है जब कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ जाता है, क्योंकि इसके बढ़ने से कई तरह की सेहत से जुड़ी दिक्कतें होती हैं।
गंदा कोलेस्ट्रॉल ब्लड आर्टरीज में जमकर उन्हें ब्लॉक करने लगता है, जिससे ब्लड फ्लो में दिक्कत आती है। ऐसे में हाथ-पैरों में दर्द, हार्ट अटैक और स्ट्रोक तक खतरा रहता है। इस खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में लाइफस्टाइल का बड़ा रोल होता है। अगर आप अपने कोलेस्ट्रॉल को कम करना चाहते हैं, तो सुबह की कुछ हेल्दी हैबिट्स को अपनी रूटीन में शामिल करने से हेल्प मिलेगी।
हेल्दी ब्रेकफास्ट करें
दिन की शुरुआत पौष्टिक नाश्ते से करने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है। सॉल्युबल फाइबर से भरपूर फूड प्रोडक्ट का सेवन करें, जैसे ताजे फल के साथ दलिया या ब्रोकली के साथ साबुत अनाज टोस्ट कर सकते हैं। घुलनशील/सॉल्युबल फाइबर एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करता है। अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, डेली केवल 5 से 10 ग्राम सॉल्युबल फाइबर का सेवन करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल लगभग 5% तक कम हो सकता है।
संतरे का जूस
सुबह एक गिलास ताजा संतरे का जूस भी कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है। संतरे में फ्लेवोनोइड्स प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करते हैं। अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, चार सप्ताह तक डेली 750 मिलीलीटर संतरे का जूस पीने से कोलेस्ट्रॉल के लेवल को काफी कम कर सकते हैं।
सुबह की सैर
सुबह का व्यायाम एचडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को बढ़ाने और एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में हेल्प कर सकता है। सुबह-शाम थोड़ी देर टहलें या पार्क में टहलने जाएं। सप्ताह के ज्यादातर दिनों में कम से कम 30 मिनट की एक्सरसाइज करें।
ग्रीन टी का सेवन
ग्रीन टी कैटेचिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती है, जो एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करती है। अपनी सुबह की शुरुआत अपनी नॉर्मल कॉफी के बजाय एक कप ग्रीन टी से करें। अमेरिकन डायटेटिक्स एसोसिएशन के जर्नल में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, रेगुलर रूप से ग्रीन टी पीने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
मेडिटेशन के लिए समय निकालें
सुबह का ध्यान स्ट्रेस लेवल को कम करने में मदद कर सकता है, जो बदले में एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम कर सकता है। मेडिटेशन करने के लिए 10 मिनट का समय निकालें और ध्यान करें। साइकोसोमैटिक मेडिसिन में प्रकाशित एक स्टडी के अनुसार, माइंडफुलनेस मेडिटेशन का प्रेक्टिस करने से एलडीएल कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- Tea With Cigarette: चाय-सुट्टा के कॉम्बिनेशन से बढ़ता है हार्ट अटैक से लेकर कैंसर का खतरा!
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
प्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
40 mins agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
3 hrs agoशरीर में खुजली होना किडनी की बीमारी का भी हो सकता है संकेत
4 hrs agoकैंसर के 7 प्रमुख चेतावनी संकेत क्या हैं? स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
7 hrs agoपतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
1 day agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
1 day agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
1 day agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
1 day agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
1 day agoरोजाना एक्टिव रहने की डालें आदत, इन गंभीर बीमारियों का जोखिम हो सकता है कम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines