हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Blood Pressure Problem: ब्लड प्रेशर बढ़ने पर शरीर में क्या संकेत दिख सकते हैं? जानें कब कराएं जांच

क्या आपको भी बीपी की समस्या है, लेकिन आपको इसकी खबर नहीं है? आइए इस स्टोरी में समझे कैसे दिखते हैं हाई बीपी के संकेत और कितना खतरनाक है ये समस्या.

विज्ञापन
हाई बीपी में कैसे दिखते हैं लक्षण? (Image: AI/Pexels)

अच्छी सेहत आज के वक्त में किसी बड़े खजाने से कम नहीं है. लोगों ने अपनी डेली-रूटीन में कई ऐसी आदतों को अपना लिया है कि शरीर के अंदर कई गंभीर बीमारियों पैदा होने लगती है. इसी में एक बड़ा नाम ब्लड प्रेशर की समस्या का है, जिस कारण भारत में बड़ी संख्या में लोगों की मौत होती है. अक्सर लोग बीपी की समस्या का आम या छोटी हेल्थ प्रॉब्लम समझते हैं, लेकिन इसे नजरअंदाज करना हार्ट अटैक जैसे गंभीर खतरे को बढ़ा सकता है. जो भारत में होने वाली मौतों का एक बड़ा कारण हैं. हालांकि, अगर वक्त रहते इसके लक्षणों को समझा जाएं और कुछ सही कदम उठाया जाए, तो स्थिति को काबू में किया जा सकता है और गंभीर स्थिति से काफी हद तक निकला जा सकता है.

यह भी पढ़ें: टीबी के शुरुआती लक्षण कैसे होते हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे फैलता है TB और किसे है ज्यादा खतरा

क्या होता है ब्लड प्रेशर और कितना होता है नॉर्मल?

ब्लड प्रेशर वह दबाव है, जिससे हमारा खून धमनियों की दीवारों पर बहते समय दबाव डालता है. इसे दो संख्याओं में मापा जाता है ऊपरी सिस्टोलिक और निचली डायस्टोलिक. लगभग 120/80 mmHg को स्वस्थ बीपी माना जाता है. हालांकि, लगातार 140/90 mmHg या उससे ज्यादा रहना हाई ब्लड प्रेशर कहलाता है, जो लंबे समय में दिल, दिमाग और किडनी को नुकसान पहुंचाने का भी कारण बन सकता है. 180/120 mmHg या ज्यादा बहुत खतरनाक हो सकता है, खासकर अगर साथ में सीने में दर्द, सांस लेने में परेशानी, तेज सिरदर्द, कमजोरी या धुंधला दिखना हो, ऐसी स्थिति में तुरंत मेडिकल सहायता लेना जरूरी हो जाता है.

विज्ञापन

बीपी बढ़ने में कैसे दिखते हैं लक्षण?

हाई बीपी के दौरान शरीर में कई लक्षण दिखाई दे सकते हैं, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है. इसमें

  • अचानक तेज सिरदर्द
  • सांस लेने में तकलीफ
  • पेट, छाती या पीठ में अचानक तेज दर्द
  • सुन्नपन या कमजोरी
  • नजर में अचानक बदलाव
  • बोलने में तकलीफ

अगर आपको ऊपर दिए गए लक्षणों में से कोई भी संकेत दिखाई देते हैं, तो बेहतर रहेगा कि आप वक्त रहते डॉक्टर से सलाह लें और किसी तरह के नुस्खों के भरोसे न बैठें, क्योंकि जरा सी लापरवाही गंभीर परिणाम का कारण बन सकती है.

विज्ञापन

हाई बीपी को नजरअंदाज करना कितना खतरनाक?

NHLBI में प्रकाशित एक स्टडी के मुताबिक, हाई बीपी को नजरअंदाज करना मरीज को बड़ी मुश्किलों में धकेल सकता है, जिसमें उसकी मौत तक हो सकती है.

  • एन्यूरिज्म (शरीर की किसी खून वाहिका (धमनी) की दीवार में कमजोरी के कारण होने वाला एक असामान्य उभार या गुब्बारा जैसा फुलाव)
  • स्ट्रोक
  • क्रोनिक किडनी डिजीज (लंबे समय तक रहने वाली किडनी की बीमारी)
  • आंखों को नुकसान
  • हार्ट अटैक की समस्या
  • हार्ट फेलियर
  • एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों में प्लाक का जमा होना)
  • वैस्कुलर डिमेंशिया (दिमाग में खून का प्रवाह कम होने या रुकने की समस्या)

कैसे रखें अपने आपको हेल्दी?

अगर आप अपने आपको हाई बीपी की समस्या से दूर रखना चाहते हैं और सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो आपको चाहिए कि आप अपनी लाइफस्टाइल को ठीक करें. दिल के लिए फायदेमंद खाने की चीजें चुनें, शराब का सेवन बंद करें, रोजाना एक्सरसाइज करें, सिगरेट पीने की आदत पर काबू पाएं और रोजाना पर्याप्त नींद लें और साथ ही, रेगुलर बीपी जांच करते रहे. इन सही आदतों को अपनाने से आप की सेहत बनी रहेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: Gas Problem: गैस की समस्या से हो गए हैं परेशान? बाबा रामदेव ने बताया दिनभर का

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola