High Blood Pressure Symptoms: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई बीपी की समस्या होना आम हो गया है। ये समस्या अक्सर ज्यादा टेंशन लेने के कारण होती है। इसके अलावा शरीर में सोडियम और पोटेशियम की कमी होने से भी हाइपरटेंशन की समस्या होती है। अगर इसका सही समय पर इलाज न किया गया तो इससे गंभीर बीमारी जैसे हार्ट अटैक और स्ट्रोक भी हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि सही समय पर हाई बीपी की समस्या का पता चल जाए। आइए जानते हैं हाइपरटेंशन के शुरुआती लक्षण क्या हैं।
सिरदर्द
अक्सर हम सिरदर्द को इग्नोर कर देते हैं लेकिन सिरदर्द हाई बीपी होने का एक लक्षण है। जब सिर में उचित मात्रा में खून नहीं पहुंच पाता है तो सिर में भारीपन महसूस होने लगता है।
थकान
अगर आपको हर समय थकान महसूस होती है तो एक बार डॉक्टर से जरूर मिलें ताकि सही समय पर इसका इलाज किया जा सके। थकान और कमजोरी हाइपरटेंशन के शुरुआती संकेत हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें- कैंसर को रोकने के लिए बेस्ट हैं ये 7 फूड्स, डाइट में जरूर करें शामिल
धुंधला नजर आना
हमारा हार्ट ब्लड पंप करने में मदद करता है लेकिन हाई बीपी होने पर वो सही से काम नहीं कर पाता है। जिसके कारण धुंधला दिखाई देने लगता है। अगर आपको भी अचानक से चीजें धुंधली दिखाई देने लगे तो ये हाई बीपी का संकेत हो सकता है।
उल्टी और चक्कर आना
अगर आपको सुबह बेड से उठते हुए ऐसा महसूस होता है कि आप गिर जाएंगे या आपको चक्कर आते हैं तो ये हाई बीपी का संकेत हो सकता है। साथ में उल्टी होना भी हाइपरटेंशन का लक्षण है।
सीने में दर्द
हाई बीपी होने पर हार्ट संबंधी समस्या हो सकती है। अगर आपको भी सीने में दर्द महसूस होता है तो इसे इग्नोर न करें। एक बार डॉक्टर के पास जाकर चेकअप करा लें।
ये भी पढ़ें- पेशाब का रंग बदलना सही या नहीं? कौन सा कलर किस बीमारी का हो सकता है संकेत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
8 hrs agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
11 hrs agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
12 hrs agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
13 hrs agoखर्राटों को न करें नजरअंदाज! रात में सांस रुकना हो सकता है खतरनाक संकेत
13 hrs agoघुटने, कमर और गर्दन की अकड़न को दूर करने के लिए करें ये 5 काम
15 hrs agoपैनक्रियाज में कैंसर होने पर कैसे पता चलता है? जानिए इस Cancer के लक्षण
16 hrs agoरातभर करवटें बदलते रहते हैं? अच्छी नींद के लिए अपनाएं ये आदतें!
1 day agoबार-बार बढ़ता है ब्लड प्रेशर? रोजाना की ये 7 आदतें रखेंगी सेहत का ख्याल
1 day agoफ्रिज से ठंडा दही निकालकर खाने से क्या होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines