High BP Lakshan: लोग अक्सर ही हाई ब्लड प्रेशर को गंभीर नहीं लेते हैं, लेकिन दुनियाभर में समय से पहले मृत्यु होने का एक कारण हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत भी है. व्यक्ति का ब्लड प्रेशर अगर 180/120 या उससे ज्यादा होता है तो उसे हाई ब्लड प्रेशर कहते हैं. हाइपरटेंशन (Hypertension) यानी हाई बीपी एक सामान्य समस्या है जिसका समय रहते इलाज ना किया जाए तो यह गंभीर हो जाती है. जब रक्त धमनियों में रक्त प्रवाह का प्रेशर बढ़ जाता है तो इसे हाई ब्लड प्रेशर कहा जाता है. कई बार हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों को लक्षण महसूस नहीं होते हैं या नजर नहीं आते हैं जिस चलते जांच करने पर ही हाई बीपी का पता चलता है. ऐसे में हाई बीपी के लक्षण (High Blood Pressure Symptoms) क्या होते हैं, यह किन लोगों को ज्यादा प्रभावित करता है और इससे बचे रहने के लिए क्या खाना चाहिए और क्या नहीं, जानिए यहां.
यह भी पढ़ें – हाई कोलेस्ट्रॉल में नहीं खानी चाहिए ये 4 तरह की चीजें, शरीर में बढ़ सकता है प्लाक
हाई ब्लड प्रेशर के क्या लक्षण हैं
विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO के अनुसार हाई ब्लड प्रेशर के ये लक्षण नजर आ सकते हैं –
- सिर में दर्द होने लगता है
- सीने में दर्द होता है
- चक्कर आता है
- सांस लेने में दिक्कत होती है
- जी मिचलाने लगता है
- उल्टी आ सकती है
- धुंधला नजर आ सकता है या देखने में दिक्कत आती है
- एंजाइटी होती है
- कंफ्यूजन होने लगती है
- कान में झन्न सी आवाज आने लगती है
- नाक से खून निकलने लगता है
- दिल की धड़कने एब्नॉर्मल हो जाती हैं
अगर आपको इनमें से कोई दिक्कत या 2-3 दिक्कतें महसूस होने लगती हैं तो यह हाई ब्लड प्रेशर का लक्षण हो सकता है.
किन लोगों को है ज्यादा खतरा
जिन लोगों की उम्र ज्यादा है, परिवार में अगर किसी को ब्लड प्रेशर की दिक्कत रही है, खानपान में नमक ज्यादा लिया जाता है, मोटापे की दिक्कत है, व्यक्ति फिजिकली एक्टिव नहीं है या फिर एल्कोहल का जरूरत से ज्यादा सेवन करता है तो हाई बीपी होने की संभावना बढ़ जाती है.
कैसे दूर होती है हाई बीपी की दिक्कत
हाई बीपी की दिक्कत अगर लंबे समय तक बनी रहे तो इससे कार्डियोवेस्कुलर डिजीज यानी दिल की बीमारियों (Heart Disease), डायबिटीज और किडनी की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में समय रहते बीपी को नॉर्मल करना जरूरी है. हाई ब्लड प्रेशर को सामान्य करने के लिए खानपान में बदलाव किया जा सकता है. हेल्दी और कम नमक वाली डाइट लेने पर, वजन घटाने पर, फिजिकली एक्टिव होने पर और तंबाकू का सेवन कम करने पर हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत कम हो सकती है.
हाई बीपी से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं
क्या करना चाहिए – हाई ब्लड प्रेशर की दिक्कत से बचने के लिए फलों और सब्जियों को डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. अपने लाइफस्टाइल को एक्टिव करने पर फायदा मिलता है, खासकर कोशिश करनी चाहिए कि कम बैठा जाए और ज्यादा वॉक वगैरह की जाए. हफ्ते में कम से कम 150 मिनट की वॉक करनी जरूरी है. इसके अलावा हफ्ते में 2 बार स्ट्रेंथ बिल्डिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए. मोटापा कम करने की कोशिश करनी चाहिए, डॉक्टर की कही दवा (High BP Medicine) लेनी चाहिए और समय-समय पर बीपी चेक करते रहना चाहिए. स्ट्रेस मैनेजमेंट भी हाई बीपी कम करने के लिए जरूरी है.
क्या नहीं करना चाहिए – हाई बीपी से बचने के लिए बहुत ज्यादा नमक वाला खाना नहीं खाना चाहिए, सैचुरेटेड फैट्स और ट्रांस फैट्स का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए, बहुत ज्यादा स्मोक नहीं करना चाहिए, तंबाकू का सेवन कम करना चाहिए और एल्कोहल के सेवन से बचना चाहिए.
यह भी पढ़ें- क्या मल में खून आना पेट के कैंसर का लक्षण है? जानिए स्टूल ब्लीडिंग Cancer का संकेत है या नहीं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
14 mins agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
22 hrs agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
23 hrs agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
1 day agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
1 day agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
1 day agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines