बीमारियों से बचाव के लिए शरीर को हेल्दी रखना काफी जरूरी है, क्योंकि अगर आप अपनी सेहत और शरीर की जरूरतों का ध्यान नहीं रखेंगे, तो भविष्य में गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इन खतरनाक बीमारियों में एक बड़ा नाम हाई ब्लड प्रेशर है, जिसे अक्सर लोग आम समझते हैं और हल्के में लेकर नजरअंदाज करते रहते हैं. शायद आपको मालूम न हो, लेकिन हाई बीपी की समस्या को नजरअंदाज करना दिल से लेकर किडनी कई अंगों पर बुरा असर डाल सकते हैं, जिससे मरीज का जीवन खतरा में आ सकता है और मौत तक की स्थिति बन सकती है. आइए जानते हैं क्यों जरूरी है ब्लड प्रेशर के बारे में जानना और कितना बीपी नॉर्मल होता है?
यह भी पढ़ें: दिल की धमनियों में कैसे जम जाता है प्लाक, जानिए कैसे पहचानें आर्टरी ब्लॉकेज के लक्षण, किन लोगों है ज्यादा खतरा
क्या है बीपी की समस्या?
NHS के अनुसार, ब्लड प्रेशर वह दबाव है, जो खून के धमनियों की दीवारों पर पड़ता है. धमनियां दिल से शरीर के दूसरे हिस्सों तक खून पहुंचाती हैं. सामान्य ब्लड प्रेशर 120/80 mm Hg से कम माना जाता है. वहीं, जब ब्लड प्रेशर लगातार सामान्य स्तर से ज्यादा रहता है, तो इसे हाई ब्लड प्रेशर या हाइपरटेंशन कहा जाता है. 130/80 mm Hg या इससे ज्यादा ब्लड प्रेशर को हाई माना जाता है. हालांकि, ये लेवल आपके दिनभर की एक्टिविटी पर निर्भर करता है. लेकिन जरूरी है कि आप नियमित रूप से जांच करते रहे, क्योंकि इसमें किसी तरह की परेशानी आगे बड़ी मुश्किल पैदा कर सकती है.
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण और कारण
हाई ब्लड प्रेशर को अक्सर ‘साइलेंट’ समस्या कहा जाता है, क्योंकि आमतौर पर इसके कोई स्पष्ट संकेत या लक्षण नहीं मिल पाते हैं. कई लोगों को पता ही नहीं होता कि उनका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ है. ऐसे में सिर्फ ब्लड प्रेशर की जांच ही यह पता लगाने का तरीका है कि किसी व्यक्ति को हाई बीपी है या नहीं. यह समस्या समय के साथ विकसित हो सकती है और इसके कई कारण व जोखिम कारण हो सकते हैं. इसलिए जरूरी है कि इस समस्या को नजरअंदाज न किया जाए.
हाई ब्लड प्रेशर के प्रमुख कारण और जोखिम पैदा करने वाली वजहें:
- कम फिजिकल एक्टिविटी: नियमित एक्सरसाइज न करना हाई बीपी का जोखिम बढ़ा सकता है.
- डायबिटीज और मोटापा: कुछ स्वास्थ्य स्थितियां हाई ब्लड प्रेशर के खतरे को बढ़ा सकती हैं.
- गर्भावस्था: गर्भावस्था के दौरान भी हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है.
- तनाव और मानसिक स्वास्थ्य: लंबे समय तक डिप्रेशन, चिंता, तनाव या PTSD रहने पर हाई बीपी का खतरा बढ़ सकता है.
- पारिवारिक इतिहास: परिवार में पहले किसी को यह समस्या रही है, तो हाई ब्लड प्रेशर के जोखिम को बढ़ा सकती है.
बीपी का ख्याल रखना क्यों जरूरी है?
NHS के अनुसार, हाई बीपी की समस्या को लंबे समय तक नजरअंदाज करना शरीर के कई महत्वपूर्ण अंगों को प्रभावित कर सकती है, जिससे जान का खतरा काफी बढ़ सकता है. NHS के अनुसार, हाई बीपी की समस्या के कारण दिल से जुड़ी बीमारियों, जिसमें हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर का खतरा बढ़ सकता है. इतना ही नहीं, स्ट्रोक और दिमाग से जुड़ी समस्याएं भी पैदा हो सकती है और किडनी की सेहत के लिए भी हाई-बीपी नुकसानदायक हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि नियमित रूप से बीपी की जांच की जाए, ताकि हेल्थ बनी रहे.
यह भी पढ़ें: ब्लड प्रेशर कम होने पर दिख सकते हैं ये 5 लक्षण, तुरंत करेंगे ये काम तो Hypotension से मिल सकती है राहत
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
Esophageal Cancer: खान-पान से जुड़ी यह एक गलती बन सकती है भोजन नली के कैंसर की वजह, यहां जानिए कारण और लक्षण
4 hrs agoज्यादातर माता-पिता नहीं पहचान पाते सेरेब्रल पाल्सी के लक्षण, डॉक्टर ने बताया बच्चे में कौन सी दिक्कतें देती हैं इस बीमारी के संकेत
19 hrs agoहफ्तों से परेशान कर रहा कब्ज या लूज मोशन? पेट की इस परेशानी को नजरअंदाज करना क्यों हो सकता है खतरनाक
20 hrs agoक्या स्मोक करने वालों के मसूड़े हो जाते हैं खराब? जानिए स्मोकिंग Gum Disease का कारण बनती है या नहीं
21 hrs ago3 हफ्ते बाद भी नहीं भर रहा मुंह का छाला या बदल गई है आवाज? साधारण खराश नहीं, हो सकती है कैंसर की दस्तक
22 hrs agoनाक से खून निकलने का क्या कारण है, AIIMS से जानिए नाक से खून बहने पर क्या करना चाहिए
1 day agoटॉयलेट सीट पर दिख रहा है पेशाब का झाग? डायबिटीज का मरीज इसे न समझे आम बात, किडनी से लीक हो रहा है प्रोटीन
1 day agoWorld Vegetarian Day: शाकाहारी डाइट को हेल्दी और बैलेंस्ड बनाने के लिए इन चीजों को करें शामिल, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoसुबह सूर्य नमस्कार से दिन की करें शुरुआत, एक्सपर्ट से जानिए दिल और मांसपेशियों को क्या फायदे मिल सकते हैं
1 day agoब्लड प्रेशर रहता है कंट्रोल से बाहर? रोज की इन आसान आदतों से रखें अपना High Blood Pressure काबू में
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
SOURCE: NHS
First published on:
Know More: Editorial Guidelines