Is lemon Good For High BP: क्या आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं? तो, सबसे पहले अपने बीपी को मैनेज करना चाहिए। वरना बढ़ा हुआ बीपी दिल पर दबाव बना सकता है और आर्टिरीज को नुकसान कर सकता है, इससे अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में क्या नींबू पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, नींबू पानी पीना बढ़े हुए बीपी को कम कर सकता है। दरअसल, इसमें सोडियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करता है। लेकिन, अहम सवाल ये है कि नींबू में मौजूद विटामिन सी कैसे आर्टिरीज/धमनियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इस पर Primary Health Care से Dr.Mona Sharma ने कई जरूरी बातें बताईं-
क्या नींबू पानी High BP कम कर सकता है
National Center for Biotechnology Information की रिपोर्ट बताती है कि नींबू में फ्लेवोनोइड्स(Flavonoid) और कारोटेनोइड(Carotenoid) होते हैं जो हाई बीपी के मरीजों के लिए मददगार होते हैं। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो आपकी धमनियों की गंदगी को बाहर करता है। इसके साथ ही विटामिन सी क्लींजर की तरह काम करता है और आर्टिरीज में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल के फैट को कम करता है। इस प्रकार ये बीपी कंट्रोल करने में कारगर है।
ये भी पढ़ें- Gallstones Vs Kidney Stones दोनों ही एक बीमारियां, कैसे लगाएं पता पथरी किस में है?
High BP में नींबू पानी पीने के फायदे
हाइड्रेशन बढ़ाने में मददगार
हाई बीपी होने पर नींबू पानी पीना कई तरह से फायदेमंद हैं। सबसे पहले तो बॉडी में हाइड्रेशन बढ़ाता है जो बीपी के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। ये आर्टिरीज को हेल्दी रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है, जिससे दिल पर प्रेशर नहीं पड़ता और हाई बीपी की परेशानी से बचाव होता है।
ये भी पढ़े- दांत का रूट कनाल कराने से पहले पांच सावधानियां जरूर बरतें, छात्र की हो चुकी है मौत
ब्लड प्रेशर के अलावा सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है नींबू का सेवन, ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए Video पर Click करें और Doctor Bimal Chhajer से जानें, नींबू से होने वाले फायदे-
एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि फाइन रेडिकल्स के नुकसानों से दिल का बचाव करता है, जिससे ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहते हैं। इससे आर्टिरीज पर बीपी बढ़ने का असर कम होता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम रहता है।
तो, अगर हाई बीपी की समस्या है तो आप आराम से नींबू पानी बनाकर पी सकते हैं। बस ध्यान रखें, इसमें नमक की जगह सेंधा नमक या काला नमक मिलाएं और पिएं।
Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
बच्चे की ग्रोथ अच्छी रखने में मदद करते हैं ये फूड्स, ICMR से जानिए
2 hrs agoक्या गैस और ब्लोटिंग से राहत दिला सकता है लहसुन-प्याज? योग गुरु बाबा से जान
3 hrs agoडायबिटीज की मरीज महिलाओं में दिल की बीमारियों का खतरा भी रहता है ज्यादा
3 hrs agoकमर के एक तरफ उठता है तेज दर्द और बेचैनी? किडनी स्टोन का हो सकता है लक्षण
18 hrs agoसांस फूलना कौन सी बीमारी का संकेत है? जानिए क्यों फूलती है सांस
19 hrs agoक्या अचानक धुंधला दिखना हाई ब्लड शुगर का संकेत है? गलती से न करें इग्नोर
20 hrs agoहर हफ्ते निकल आते हैं मुंह में छाले? खाना ही नहीं, ये भी हो सकते हैं कारण
23 hrs agoबच्चे को किस उम्र से ब्रश कराना चाहिए? AIIMS से जानिए
1 day agoमिर्गी में दिमाग के अंदर क्या होता है? AIIMS के डॉक्टर ने बताए 5 बड़े बदलाव
1 day agoभारत की सर्वाइकल कैंसर वैक्सीन Cervavac को WHO की हरी झंडी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines