दांत का रूट कनाल कराने से पहले पांच सावधानियां जरूर बरतें, छात्र की हो चुकी है मौत

Root Canal Precautions: दांतों में सड़न का इलाज करने के ल‍िए रूट कैनाल की मदद लेते हैं। लेकिन रूट कैनाल से जुड़ी जरूरी बातें आपको जाननी चाहिए।

what to eat after root canal what not to do after a root canal root canal recovery time exercise after root canal precautions before root canal treatment is root canal painful alcohol after root canal medications to avoid before root canal

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Root Canal Precautions: पहले जब दांतों में सड़न होती थी तो दांतों को निकाल देते थे, लेकिन साइंस ने इतनी प्रोग्रेस कर ली है कि अब कोई भी गंभीर परेशानी होने पर दांत निकलवाने की जरूरत ही नहीं पड़ती है, बल्कि आप रूट कैनाल ट्रीटमेंट की मदद से बचाव कर सकते हैं। लेकिन रूट कैनाल कराते समय कुछ सावधानी भी बरतनी चाहिए। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि कभी-कभी रूट कैनाल करते टाइम जरा सी लापरवाही से जान तक जा सकती है।

ऐसा ही एक मामला केरल के कुन्नमकुलम का है जहां एक निजी अस्पताल में रूट कैनाल सर्जरी के दौरान एक छोटे बच्चे की मौत हो गई, जिसके बाद परिजनों ने डॉक्टरों की लापरवाही बताकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। जिसमें पुलिस की छानबीन में पाया गया कि बच्चे को पहले एनेस्थीसिया दिया गया था। लेकिन बाद में बच्चे के होश में आने पर उसे गंभीर असुविधा महसूस हुई, इसके साथ ही बीपी में गिरावट आई और मौत हो गई। तो रूट कैनाल कराते समय आपको कुछ बातों को ध्यान में रखना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए आप नीचे दिए गए इस वीडियो पर क्लिक करें-

विज्ञापन

क्या होता है रूट कैनाल ?

रूट कैनाल एक डेंटल प्रोसेस है ज‍िसका प्रयोग दांतों के बीच होने वाले इंफेक्शन को सही करने के ल‍िए होता है। क‍िसी चोट की वजह से अगर दांत को नुकसान हो या सड़न हो रही है, तो ऐसी कंडीशन में रूट कैनाल क‍िया जाता है। रूट कैनाल में कम से कम 1 या 2 स‍िट‍िंग लग सकती हैं। ज्‍यादा दांतों का इलाज होना है, तो टाइम ज्‍यादा लगता है। पहली स‍िट‍िंग में 30 से लेकर 40 म‍िनट लग सकते हैं।

रूट कैनाल के बाद बरतें ये सावधानी

  • रूट कैनाल के बाद ड्राई फ्रूट्स, कड़क चीजें, खट्टे फलों का सेवन न करें।
  • रूट कैनाल के बाद दांतों की सफाई पर ध्‍यान दें।
  • दांत में दर्द या अन्‍य कोई लक्षण नजर आने पर डॉक्‍टर से मिलें।
  • रूट कैनाल के बाद दांत को बार-बार न छूएं।

रूट कैनाल के बाद होने वाले दर्द और सूजन से बचाव

डॉक्‍टर से सलाह लें, वो आपको सही दवाई देंगे।

विज्ञापन

रूट कैनाल के बाद कुछ द‍िन नरम चीजें खाएं।

ध्‍यान से ब्रश करें, जहां रूट कैनाल हुआ, वहां दांत को न छूएं।

विज्ञापन

बर्फ या कोल्ड कंप्रेस का यूज करें।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ