क्या नींबू पानी चुटकियों में कम कर सकता है High BP? Doctor इसपर क्या कहते हैं

Is lemon Good For High BP: लंबे टाइम तक हाई बीपी की परेशानी रहने पर दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। ऐसे में बहुत जरूरी है कि बीपी कंट्रोल में रखना। अब बात आती है कि हाई ब्लड प्रेशर में नींबू का पानी पिएं या नहीं, जानिए।

how to use lemon for high blood pressure how long does it take lemon water to lower blood pressure does lemon water increase blood pressure how to use garlic and lemon for high blood pressure is lemon water good for low blood pressure how much lemon water to lower blood pressure is lemon good for high blood pressure lemon water and blood pressure medication

Image Credit: Freepik

विज्ञापन

Is lemon Good For High BP: क्या आप हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं? तो, सबसे पहले अपने बीपी को मैनेज करना चाहिए। वरना बढ़ा हुआ बीपी दिल पर दबाव बना सकता है और आर्टिरीज को नुकसान कर सकता है, इससे अन्य बीमारियों का खतरा रहता है। ऐसे में क्या नींबू पानी आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। जी हां, नींबू पानी पीना बढ़े हुए बीपी को कम कर सकता है। दरअसल, इसमें सोडियम की अच्छी मात्रा होती है जो कि ब्लड प्रेशर बढ़ाने का काम करता है। लेकिन, अहम सवाल ये है कि नींबू में मौजूद विटामिन सी कैसे आर्टिरीज/धमनियों की सेहत के लिए फायदेमंद है। इस पर Primary Health Care से Dr.Mona Sharma ने कई जरूरी बातें बताईं-

क्या नींबू पानी High BP कम कर सकता है

National Center for Biotechnology Information की रिपोर्ट बताती है कि नींबू में फ्लेवोनोइड्स(Flavonoid) और कारोटेनोइड(Carotenoid) होते हैं जो हाई बीपी के मरीजों के लिए मददगार होते हैं। इसके अलावा ये फाइबर से भरपूर है जो आपकी धमनियों की गंदगी को बाहर करता है। इसके साथ ही विटामिन सी क्लींजर की तरह काम करता है और आर्टिरीज में जमा खराब कोलेस्ट्रॉल के फैट को कम करता है। इस प्रकार ये बीपी कंट्रोल करने में कारगर है।

विज्ञापन

High BP में नींबू पानी पीने के फायदे

हाइड्रेशन बढ़ाने में मददगार

विज्ञापन

हाई बीपी होने पर नींबू पानी पीना कई तरह से फायदेमंद हैं। सबसे पहले तो बॉडी में हाइड्रेशन बढ़ाता है जो बीपी के मरीजों के लिए बहुत जरूरी है। ये आर्टिरीज को हेल्दी रखता है और ब्लड सर्कुलेशन को ठीक करता है, जिससे दिल पर प्रेशर नहीं पड़ता और हाई बीपी की परेशानी से बचाव होता है।

विज्ञापन

ब्लड प्रेशर के अलावा सेहत के लिए कई तरह से फायदेमंद है नींबू का सेवन, ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए Video पर Click करें और Doctor Bimal Chhajer  से जानें, नींबू से होने वाले फायदे-

विज्ञापन

एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

नींबू पानी एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर है जो कि फाइन रेडिकल्स के नुकसानों से दिल का बचाव करता है, जिससे ब्लड वेसेल्स हेल्दी रहते हैं। इससे आर्टिरीज पर बीपी बढ़ने का असर कम होता है और दिल की बीमारियों का जोखिम कम रहता है।

विज्ञापन

तो, अगर हाई बीपी की समस्या है तो आप आराम से नींबू पानी बनाकर पी सकते हैं। बस ध्यान रखें, इसमें नमक की जगह सेंधा नमक या काला नमक मिलाएं और पिएं।

Disclaimer: इस लेख में बताई गई जानकारी और सुझाव को पाठक अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट से सलाह जरूर लें। News24 की ओर से किसी जानकारी और सूचना को लेकर कोई दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ