Heatwave Foods: गर्मियों में तेज धूप और लू के चलते बाहर निकलना सभी के लिए मुश्किल हो गया है। दरअसल, जिन लोगों को ऑफिस जाना होता है या जरूरी काम से बाहर जाना पड़ रहा है उनको अपनी हेल्थ का खास केयर करनी चाहिए। क्योंकि इस मौसम में लू का सबसे ज्यादा खतरा रहता है।
अगर किसी को लू जाती है तो इससे बेहोशी आना, तेज बुखार, सांस लेने में समस्या, वोमिटिंग आना, चक्कर आना, लूज मोशन, सिरदर्द, मुंह का ड्राई होना और हाथ-पैरों में कमजोरी महसूस करना आदि लक्षण दिख सकते हैं।
अगर आप भी लू से अपना बचाव करना चाहते हैं, तो भरपूर पानी पीने के अलावा और किन-किन चीजों को अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। ये फूड्स न सिर्फ शरीर को ठंडक देते हैं, बल्कि शरीर की एनर्जी को भी बनाए रखते हैं। ये हैं 5 ऐसे फूड्स जो गर्मी में राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं..
तरबूज (Watermelon)
तरबूज में पानी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है जो शरीर को हाइड्रेट रखता है और शरीर को ठंडक प्रदान करता है। इसके साथ ही इसमें विटामिन्स और मिनरल्स बॉडी के लिए लाभदायक माने जाते हैं।
खीरा (Cucumber)
खीरे में पानी की मात्रा काफी ज्यादा होती है और यह शरीर को ठंडा रखने में मदद करता है। इसे सलाद के रूप में या सैंडविच में डालकर खाया जा सकता है। रात के समय खीरा न खाएं, इससे आपके पेट में समस्या हो सकती है।
पुदीना (Mint)
पुदीने की तासीर ठंडी होती है। पुदीने का रस, चटनी या पुदीना वाली चाय पीकर आप खुद को फ्रेश और ठंडक महसूस करा सकते हैं। दिनभर आप अपनी पानी की बोतल में पुदीना डालकर पानी पिएं, इससे भी फ्रेशनेस महसूस कर सकते हैं।
नारियल पानी (Coconut Water)
नारियल पानी नेचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स से भरपूर होता है जो शरीर को हाइड्रेट करने के साथ-साथ ठंडक भी देता है। सुबह और शाम नारियल पानी पीने से शरीर हाइड्रेट रहता है।
छाछ (Buttermilk)
छाछ में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन को बेहतर करते हैं और शरीर को ठंडा रखते हैं। इसे रेगुलर रूप से पीने से गर्मी में राहत मिलती है। इन फूड्स को अपनी डाइट में शामिल करके आप हीट वेव के दौरान अपने शरीर को ठंडा और हेल्दी रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- हीटवेव में सावधान! 5 डिग्री तक बढ़ जाता है शरीर का तापमान, दिमाग तक नहीं पहुंच पाता खून, हो सकती है मौत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले डॉक्टर की राय अवश्य ले लें। News24 की ओर से कोई जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
महीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
7 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
9 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
10 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
12 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoएक ही महीने में 2 बार पीरियड्स क्यों होते हैं, किसी बीमारी का लक्षण तो नहीं
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines