ज्यादा वजन कम करना भी बढ़ा सकता है परेशानी, एक्सपर्ट ने बताएं साइड इफेक्ट्स

Rapid Weight Loss Side Effects: वजन घटाना अब कोई मुश्किल नहीं है। लोग तरह-तरह की वेटलॉस डाइट को फॉलो कर वजन कम करते हैं, लेकिन जरूरी नहीं है कि वेट लॉस हमेशा ही लाभकारी हो। कई बार ये खतरनाक भी हो जाता है। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Source-News 24

Source-News 24

Rapid Weight Loss Side Effects: आजकल लोगों को स्लिम-ट्रिम और फिट बॉडी की इच्छा सबसे ज्यादा होती है। इसके लिए लोग अपना ट्रांसफॉर्मेशन करते हैं, जो वजन कम करने से होता है। हालांकि, अब वेट लॉस करना कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है, क्योंकि कीटो से लेकर इंटरमिटेंट फास्टिंग की मदद से वजन घटाना मुमकिन है। मगर क्या आप जानते हैं बहुत ज्यादा वेट लॉस करने से हमारे शरीर को काफी नुकसान भी पहुंच सकता है? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट्स भी इस बात को मानते हैं कि बहुत ज्यादा वजन को घटाना कभी-कभी शरीर को खोखला कर देता है। आइए जानते हैं रैपिड वेट लॉस के क्या साइड-इफेक्ट्स हो सकते हैं।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

डॉक्टर जूलिता मिशेल बताती हैं कि वेट लॉस करने के कुछ साइड-इफेक्ट्स भी होते हैं, जैसे कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाना। वे बताती है कि वजन घटाने के लिए हमें नेचुरल उपायों की मदद लेनी चाहिए लेकिन वेट लॉस सिर्फ कुछ हद तक यानी हमारे शरीर की क्षमता के अनुसार, ही किया जाना चाहिए। खासतौर पर जो बुजुर्ग है या ऑटोइम्यून प्रॉब्लम को फेस कर रहे हैं, उन्हें वजन घटाने से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन

ज्यादा वेट लॉस के नुकसान

1. मांसपेशियों को नुकसान

विज्ञापन

जब हम वेट लॉस करते हैं, तो अपनी डाइट से बहुत मात्रा में कैलोरी की संख्या को घटा देते हैं। मगर सभी के शरीर को एक पर्याप्त मात्रा में कैलोरी की जरूरत होती है। वेट लॉस के लिए हमारी डाइट बदल जाती है। उनमें लो कैलोरी फूड्स की ज्यादा मात्रा होने से कमजोरी मांसपेशियों को झेलनी पड़ जाती है। ये फ्रैक्चर को बढ़ावा देते हैं।

2. न्यूट्रिशन डेफिशियेंसी

विज्ञापन

वजन कम करने के लिए खान-पान में बदलाव करन पड़ता है। ऐसे में हम अक्सर ये देखते है को लोग अपनी डाइट से डेयरी आइटम्स और गुड फैट्स के सोर्स को कम कर देते हैं, जिससे हमारा शरीर बहुत कमजोर हो जाता है।

3. डिहाइड्रेट

विज्ञापन

एक्सपर्ट बताती हैं कि अधिकतर लोगों को वेट लॉस करते समय शरीर में हाइड्रेशन की कमी से जूझना पड़ता है। डिहाइड्रेशन कई गंभीर बीमारियों का बुलावा होती है और शरीर में पानी की कमी होने से कई अंगों को भी नुकसान पहुंचाती है। अगर लो कार्ब डाइट फॉलो करते हैं, तो उन्हें अपने शरीर के वाटल कंटेंट का मुख्य तौर पर ख्याल रखना चाहिए।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ