Heart Health से जुड़े 5 आम मिथक जरूर जानने चाहिए, एक्सपर्ट ने किया खुलासा

Heart Health Myths: आजकल हार्ट डिजीज एक कॉमन मौत का कारण बन गया है। इससे दुनियाभर के लोग प्रभावित हैं। ऐसे में दिल के प्रति हमें अधिक सावधानी बरतने की जरूरत होती है। एक्सपर्ट से जानते हैं दिल और दिल की बीमारियों से जुड़े कुछ मिथकों के बारे में।

Health Tips

photo credit-freepik

Heart Health Myths: दिल के रोग ऐसी हेल्थ डिजीज है, जो इन दिनों लगातार बढ़ रही है। हालांकि, इसके बावजूद भी लोग शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंग को लेकर लापरवाही रखते हैं और इस बात पर गौर नहीं करते हैं कि यह कितना स्वस्थ है। अब तो यह स्थिति युवाओं को भी प्रभावित कर रही है। हार्ट डिजीज खराब लाइफस्टाइल के चलते होती है। इसके अलावा, अनुवांशिकी भी इस बीमारी की एक बड़ी वजह है। हेल्थ एक्सपर्ट ने हार्ट हेल्थ से जुड़े इन 5 मिथकों के बारे में बताया, जिसके बारे में आपको जरूर जानना चाहिए।

विज्ञापन

हार्ट हेल्थ से जुड़े मिथक

1. सिर्फ मोटे लोग ही हार्ट रोग से पीड़ित होते हैं

विज्ञापन

टाइम्स नाऊ में पब्लिश एक रिपोर्ट के अनुसार, यह लोगों के बीच एक बहुत बड़ा मिथक है। मोटापा दिल की बीमारी का एक कारण हो सकता है, लेकिन हर मोटा इंसान हार्ट अटैक या अन्य कार्डियोवैस्कुलर समस्याओं से गुजरे, ऐसी कोई पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

2. हार्ट अटैक केवल बुजुर्गों को आता है

यह भी एक पॉपूलर मिथक है, जो गलत है। जबकि उम्र भी एक कारक है, दिल की बीमारियों का, लेकिन यह किसी भी उम्र के लोगों को पीड़ित कर सकती है। खासकर अगर लाइफस्टाइल, डाइट और मेंटल हेल्थ का ख्याल न रखा जाए। युवा लोग भी दिल की बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

विज्ञापन

3. हार्ट अटैक के दौरान दर्द हमेशा बाएं हाथ में होता है

ऐसा बिल्कुल नहीं है। हार्ट अटैक के लक्षण हर व्यक्ति में अलग-अलग हो सकते हैं। जबकि बाएं हाथ में दर्द आमतौर पर हार्ट अटैक से जुड़ा होता है, लेकिन कभी-कभी यह दर्द दाहिने हाथ, पीठ, पेट, गर्दन या जबड़े में भी महसूस हो सकता है।

विज्ञापन
Health Tips

photo credit-freepik

4. परिवार में हार्ट डिजीज की हिस्ट्री एक कारण

विज्ञापन

अमूमन जिस परिवार के लोगों को यह लगता है कि दिल की बीमारियां उनके परिवार में हैं, उस घर की आने वाली पीढ़ी भी इस रोग से ग्रस्त होगी, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। हार्ट डिजीज से बचने के लिए कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना, बीपी, शुगर और तनाव को नियंत्रित रखना चाहिए। अगर आपकी ये आदतें सही नहीं हैं, तो आपको हार्ट अटैक आने की संभावना रहती है।

5. पैरों में दर्द का संकेत नॉर्मल है

विज्ञापन

कई लोगों का मानना है कि दिल की बीमारियों में दर्द या तकलीफ सिर्फ शरीर के ऊपरी भाग में होता है और पैरों का दर्द उम्र, थकावट या कमजोरी का संकेत है, जबकि ऐसा कुछ नहीं है। फोर्टिस ग्रेटर नोएडा के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजी डॉ. शांतनु सिंघल ने टाइम्स नाऊ की टीम से बातचीत में बताया कि कई लोगों में पैरों में दर्द होना भी हार्ट अटैक आने का एक शुरुआती संकेत है।

हेल्दी हार्ट के लिए कुछ टिप्स

  1. हेल्दी डाइट का सेवन करें।
  2. धूम्रपान और शराब का सेवन कम करें।
  3. नियमित रूप से व्यायाम करें।
  4. कोलेस्ट्रॉल व बीपी और शुगर को नियंत्रित रखें।
  5. रेगुलर चेकअप भी जरूरी है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ