Heart Blockage: हार्ट ब्लॉकेज या दिल की नसों का बंद होना ऐसी कंडीशन है जिसमें नसों में कॉलेस्ट्रोल, प्लाक या चिपचिपी गंदगी जमा होने लगती है. इस प्लाक के जमने से दिल तक सही तरह से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है और दिल को खून पंप करने में दिक्कतें आने लगती हैं. समय पर दिल की ब्लॉकेज से छुटकारा ना पाया जाए तो इससे हार्ट अटैक (Heart Attack) आने की संभावना बढ़ जाती है और जान भी जा सकती है. ऐसे में हार्ट ब्लॉकेज को कम करने के लिए खाने-पीने की कुछ चीजों को अपनी डाइट का हिस्सा बनाया जा सकता है. यहां जानिए कौन से हैं ये फायदेमंद फूड्स जो बंद नसों को खोलने में असरदार होते हैं.
हार्ट ब्लॉकेज कम करने के लिए क्या खाएं
हार्ट की ब्लॉकेज वॉर्निंग नहीं देती बल्कि सीधा जान लेती है. ऐसे में इन फूड्स को खाने पर फायदा मिल सकता है –
ओट्स – दिल की नसों को बंद होने से रोकने के लिए या दिल की नसें खोलने के लिए ओट्स खाए जा सकते हैं. ओट्स में इतना फाइबर होता है कि वो खाने के बाद स्पंज की तरह हो जाता है और जितना भी एक्स्ट्रा कॉलेस्ट्रोल (Cholesterol) है उसे एब्जॉर्ब करके शरीर के बाहर फेंकता है.
यह भी पढ़ें – फैटी लिवर को ठीक करने का सबसे तेज तरीका क्या है? बाबा रामदेव ने बताया असरदार आयुर्वेदिक उपाय
लहसुन – यह एक ऐसा फूड है जो हार्ट की नसों को रिलैक्स करता है और प्लाक की फॉर्मेशन को रोकता है. यह बैड कॉलेस्ट्रोल को शरीर के बाहर फेंकता है और ब्लड प्रेशर को कम करने में असरदार होता है. इस बात का ध्यान रखें कि आपको लहसुन को कच्चा ही खाना है, तभी शरीर को इसके फायदे मिलेंगे.
अनार – इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट गुण दिल की नसों की अंदरूनी लेयर को रिलैक्स करता है और उन्हें फ्लेक्सिबल बनाने में हेल्प करता है.
पालक और ब्रोकोली – खानपान में पालक और ब्रोकोली जैसी हरी सब्जियों को शामिल करें. ये नाइट्रेट ऑक्साइड रिलीज करती हैं और हार्ट की नसों को रिलैक्स करने में कारगर होती हैं. ये ब्लड फ्लो बेहतर करने में भी असरदार हैं.
चुकंदर – हार्ट की ओवरऑल हेल्थ के लिए चुकंदर खाएं. चुकंदर खाने पर दिल को नाइट्रेट ऑक्साइड मिलता है. यह प्लाक को बनने से रोकता है और दिल की नसों को साफ करता है.
हार्ट ब्लॉकेज के क्या लक्षण हैं
- हार्ट की ब्लॉकेज में सीने में टाइटनेस महसूस होने लगती है.
- बिना ज्यादा मेहनत किए ही सांस फूलने लगती है.
- शरीर में हर समय थकान महसूस होती है.
- जबड़े, गर्दन, कंधों और पीठ में दर्द रहने लगता है.
- अक्सर ही सिर घूमता हुआ महसूस होता है.
- धड़कनें अनियमित होने लगती हैं.
- जी मितलाना भी हार्ट ब्लॉकेज का लक्षण (Heart Blockage Symptoms) हो सकता है.
- ठंडा पसीना आता है.
- ब्लॉकेज के कारण पैरों में दर्द रहने लगता है.
यह भी पढ़ें- क्या आप भी सर्दियों में कम पानी पीते हैं? यह आदत ले सकती है जान, यहां जानिए कम पानी पीने से शरीर में क्या होता है
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
हार्ट अटैक में एक-एक सेकंड है कीमती, डॉक्टर ने बताया कैसे बचाएं जान
51 mins agoसीने में सुई चुभने जैसा दर्द क्यों होता है? समझें प्लूरिटिक पेन के कारण
5 hrs agoधन्वंतरि धाम में हर साल होगा हर्बल कुंभ, लोगों को मिलेंगी ये सुविधाएं
5 hrs agoकम उम्र में क्यों हो रहा है कैंसर? कहीं ये आदतें तो नहीं जिम्मेदार
1 day agoकाला मोतिया होने का क्या कारण है? AIIMS के नेत्र रोग विशेषज्ञ से जानिए
1 day agoसुबह उठते ही मुंह कड़वा होने की क्या है वजह? रिसर्च में बताया
1 day agoफेफड़ों के मरीजों के लिए जानलेवा हो सकती है प्रदूषित हवा, जरूर करें ये काम
1 day agoशरीर में फंसी हुई गैस को कैसे निकालें? बाबा रामदेव ने बताया नुस्खा
1 day agoहड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
2 days agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines