---विज्ञापन---

हेल्थ angle-right

Heart Blockage का रिस्क किस उम्र में ज्यादा? बचने के लिए किस चीज का पिएं जूस

Heart Blockage Symptoms: दिल की बीमारियों का रिस्क इन दिनों काफी बढ़ गया है। हार्ट ब्लॉकेज की स्थिति भी उनमें से एक है। इसमें आपके दिल की धमनियों में ब्लॉकेज आती है, जिससे हार्ट अटैक आ सकता है। आइए जानते हैं किस उम्र के लोगों को हार्ट में ब्लॉकेज होती है?

---खबर नीचे जारी है---

Heart Blockage Symptoms: हार्ट डिजीज इन दिनों कॉमन हो गए हैं। इसमें दिल की धड़कनें ऊपर से नीचे की ओर जाती हैं। यह समस्या गंभीर हो जाए, तो हार्ट अटैक आ सकता है। कई बार इससे इंसान का दिल धीरे-धीरे धड़कता है और फिर अचानक धड़कना बंद कर देता है। दरअसल, हार्ट ब्लॉकेज में दिल को ब्लड की सप्लाई सही से नहीं हो पाती है। ऐसा आर्टिरीज में प्लाक जमने से होता है, यह प्लाक बैड कोलेस्ट्रॉल होता है। यानी हार्ट की समस्याओं के लिए जिम्मेदार कोलेस्ट्रॉल भी हो सकता है। बैड कोलेस्ट्रॉल बढ़ने से दिल में पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषण नहीं मिल पाता है। हकीम सुलेमान कहते हैं कि हार्ट में ब्लॉकेज पोटेशियम के बढ़ने से भी होता है। आइए जानते हैं किन्हें ज्यादा रिस्क रहता है।

इन लोगों को है ज्यादा रिस्क

हकीम सुलेमान के अनुसार, उम्र बढ़ने के साथ-साथ हृदय और ब्लड वेसल्स कमजोर हो जाती हैं, जिससे हार्ट ब्लॉकेज का खतरा बढ़ सकता है। इसमें अधिकांश 40 से 50 वर्ष के लोग आते हैं, जिनमें हार्ट ब्लॉकेज हो सकती है। जिन लोगों का खून गाढ़ा होता है, उन्हें भी हार्ट ब्लॉकेज की समस्या होती है। वे कहते हैं कि इस स्थिति में इंसान रात के समय ज्यादा आता है, जिससे डेथ रेट भी ज्यादा हो जाता है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Heart Blockage के संकेत

  • छाती में दर्द महसूस होना।
  • बहुत अधिक थकान होना।
  • सांस लेने में कठिनाई होना।
  • दिल की धड़कनों का अचानक बढ़ना।
  • तेजी से सांस लेना।
  • जी मिचलाना या घबराहट।
  • चक्कर आना और बेहोशी।

ये जूस पीने से दूर होगी समस्या

हकीम सुलेमान ने 40 साल से ऊपर की आयु के सभी लोगों को ये जूस पीने की सलाह दी है, ताकि आप ब्लॉकेज की समस्या से दूर रहें। इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले अदरक का रस लेना होगा, नींबू का रस, लहसुन का रस और जैतून का सिरका लेना होगा। आपको ये रस 1 लीटर की मात्रा में निकालना होगा और इसमें सिरका भी 1 लीटर मिलाना होगा। इसके बाद यह पूरा जूस 4 लीटर तक बनकर तैयार हो जाएगा। आपको इसे रोजाना पीना होगा। सुबह के समय पीने से ज्यादा लाभ मिलेगा।

---खबर नीचे जारी है---

और क्या करें?

  • स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं।
  • धूम्रपान करने से बचें।
  • शारीरिक गतिविधियां करते रहें।
  • पर्याप्त नींद लें।
  • तनाव लेने से बचें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---खबर नीचे जारी है---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Jan 21, 2025 11:46 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola