युवाओं में हार्ट अटैक बढ़ने के फैक्टर्स क्या? डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके

हार्ट अटैक युवाओं में बढ़ने वाली एक जटिल समस्या है, जो इन लोगों की जान को भी जोखिम में डाल रही है। कई रिपोर्ट्स इस बात का खुलासा कर चुकी हैं कि लाइफस्टाइल का सही न होना इसके पीछे का प्रमुख कारण है। आइए डॉक्टर से जानते हैं हार्ट अटैक और इससे संबंधित समस्याओं से बचाव के बारे में।

Heart Attack Causes

हार्ट अटैक एक मेडिकल इमरजेंसी है, जो लोगों को खासतौर पर युवाओं को अपना शिकार सबसे ज्यादा बना रही है। युवाओं में दिल की बीमारियां न होने के बावजूद भी ऐसी स्थितियां पैदा हो जाती हैं, जिसमें उन्हें कार्डियक अरेस्ट और हार्ट अटैक या चोकिंग को फेस करना पड़ता है। भारत में भी यह समस्या चरम सीमा पर है। यहां भी युवाओं में दिल की समस्याएं ज्यादा पाई जाती हैं। रिपोर्ट्स खुलासा करती हैं कि दिल की बीमारियों के प्रमुख कारण लाइफस्टाइल से जुड़े होते हैं। डॉक्टर अशोक सेठ कहते हैं कि भारत के युवा इन समस्याओं के घेरे में सिर्फ इसलिए हैं क्योंकि इनकी जीवनशैली पूरी तरह से सही नहीं होती है और आजकल स्मोकिंग से लेकर लैक ऑफ स्लीप जैसे फैक्टर भी भारतीय युवाओं में बहुत अधिक हैं। चलिए जानते हैं इस पर डॉक्टर क्या-क्या बचाव के तरीके बताते हैं।

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

भारत के जाने-माने कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर अशोक सेठ बताते हैं कि इंडिया इज द न्यू कैपिटल ऑफ हार्ट प्रॉब्लम्स यानी भारत में शुगर के बाद दिल की बीमारियों का केंद्र बन सकता है क्योंकि यहां के लगभग 50% मौत के आंकड़े हार्ट अटैक के हैं। इनमें 40 वर्ष से कम आयु वाले लोग सबसे ज्यादा शामिल हैं।

क्या है कारण?

भारत के युवाओं में दिल की बीमारियों के बढ़ने के पीछे की वजह बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, बढ़ा हुआ बीपी है, जो यहां के यंगस्टर्स में पाया जाता है। शुगर की बीमारी भी यहां के युवाओं में अधिक पाई जा रही है। ओबेसिटी क्योंकि ईटिंग हैबिट सही नहीं है। स्मोकिंग और शराब पीना भी युवाओं में बहुत ज्यादा है। लैक ऑफ एक्टिविटी के चलते शारीरिक गतिविधियों की कमी, जिससे ब्लड सर्कुलेशन भी कम हो जाता है। फैमिली हिस्ट्री भी एक कारण है, जिस पर डॉक्टर बताते हैं कि इस फैक्टर से बचने के लिए कुछ नहीं किया जा सकता है। प्रदूषण भी शहरी लोगों में हार्ट अटैक के रिस्क को बढ़ा रहा है।

Heart Attack Symptoms

Heart Attack Symptoms

हार्ट अटैक से बचाव के उपाय

  • फास्ट और स्टोरड फूड्स खाने को हेल्दी और एंटीऑक्सिडेंट्स युक्त फूड्स से बदलें।
  • एल्कोहल और सिगरेट से दूरी बनाना बहुत जरूरी है।
  • स्ट्रेस को कम करने के लिए कुछ तरीकों जैसे कि योग और मेडिटेशन को अपनाएं।
  • एक्सरसाइज को अपनी हैबिट बनाएं। हफ्ते में 5 दिन 40 मिनट की स्पीड वॉक करना फायदेमंद होगा।
  • खाना संतुलित होना चाहिए। इसमें आपको सुबह यानी ब्रेकफास्ट हैवी खाना है और रात का खाना जल्दी और सबसे लाइट होना चाहिए।
  • पर्याप्त नींद लेना जरूरी है। खाने और सोने के बीच 2 घंटे का गैप मेंटेन करें।

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ