Heart Attack Causes: साल के सबसे बड़े व्रत-त्योहारों में से एक है नवरात्रि. नौ दिनों तक देशभर में नवरात्रि का जश्न मनाया जाता है. गुजरात ही नहीं बल्कि उत्तर भारत में दिल्ली और नोएडा समेत कई शहरों में डांडिया नाइट या गरबा नाइट का आयोजन होता है. नवरात्रि (Navratri) के दौरान गरबा खेलना एक ऐसी परंपरा है जो सालों से चली आ रही है. गरबा डांस में मजा तो आता ही है साथ ही इससे शरीर की अच्छी एक्सरसाइज भी हो जाती है. लेकिन, हालिया सालों में गरबा के दौरान हार्ट अटैक आने के मामलों ने तेजी पकड़ ली है. ऐसे में गरबा खेलते हुए सावधानियां ना बरती जाएं तो इससे जान जाने का खतरा आपके सिर भी मंडरा सकता है. सोशल मीडिया पर ओर्थोपेडिक सर्जन एंड स्पोर्ट्स डॉक्टर मनन वोरा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वे बता रहे हैं कि गरबा (Garba) खेलते हुए हार्ट अटैक ना आए इसके लिए क्या करना चाहिए.
गरबा के दौरान हार्ट अटैक | Heart Attack During Garba
- डॉ. मनन वोरा की सलाह है कि गरबा खेलने जाने से पहले खुद को पूरा दिन हाइड्रेटेड रखें. पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें और जब आप गरबा खेल रहे हैं तब भी बीच-बीच में पानी पिएं. इससे शरीर में पानी की कमी नहीं होगी.
- अपने साथ चॉक्लेट जरूर रखें. चॉक्लेट का टुकड़ा या शुगर टैबलेट्स साथ रखें और बीच-बीच में खाते रहें जिससे आपका ब्लड शुगर लेवल अचानक से ना गिरे.
यह भी पढ़ें – नवरात्रि के व्रत में इन 5 लोगों को कभी नहीं पीना चाहिए नारियल पानी, बिगड़ सकती है तबीयत
कोई चक्कर खाकर गिर जाए तो क्या करें
गरबा खेलने के दौरान अगर कोई अचानक से चक्कर खाकर गिर गया है, सुध में नहीं है और उसे सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो तुरंत एंबुलेंस को मदद के लिए बुलाएं. अगर व्यक्ति को सांस लेने में तकलीफ हो रही है तो उसे CPR दें. सीपीआर देने के लिए अपनी हथेली का उथला हुआ हिस्सा मरीज की छाती के बीच में रखें और दबाएं. आपको तेज और गहरे धक्के देने होंगे. मरीज को सीपीआर तबतक देते रहें जबतक कि मदद के लिए एंबुलैंस ना आ जाए.
गरबा के दौरान चोट से कैसे बचें
गरबा बेहद एनर्जेटिक डांस है जिसमें चोट लगने की भी संभावना रहती है. ऐसे में इसी बारे में बता रहे हैं ओर्थोपेडिक सर्जन डॉ. क्रुणाल शाह. गरबा के दौरान हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए डॉ. शाह निम्न बातों का ध्यान रखने के लिए कह रहे हैं.
- गरबा खेलने से पहले थोड़ा वॉर्म अप करना जरूरी है जिससे शरीर थोड़ा फ्लेक्सिबल होने लगे.
- खुद को हाइड्रेटेड रखें और पर्याप्त मात्रा में पानी पीते रहें.
- अपने ग्लूकोज लेवल्स को मेंटेन रखें. इसके लिए आप प्रोटीन बार ले सकते हैं.
- डॉक्टर की सलाह है कि 7 से 8 घंटे की पूरी नींद लें.
- गरबा को स्पोर्ट की तरह देखिए और खेलने से पहले जमकर तैयारियां कीजिए, खुद को ट्रेन कीजिए.
- अपने खानपान पर ध्यान दें जिससे शरीर को भरपूर मात्रा में पोषण मिले.
- डॉक्टर का कहना है कि अगर आपको पहले से किसी तरह की चोट लगी है तो उसका इलाज करवाएं और रेस्ट करें.
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
यह भी पढ़ें – खाना खाने के बाद 15 मिनट कर लिया यह काम तो हार्ट अटैक का खतरा 40% तक हो सकता है कम
संबंधित खबरें
सिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
1 hr agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
3 hrs agoबुखार के साथ आंखें घुमाने पर दर्द होना किस बीमारी का लक्षण है? जानिए यहां
5 hrs agoदिमाग को बनाना है तेज? सदियों पुरानी ये तकनीकें बढ़ा सकती हैं आपकी याददाशत
7 hrs ago30 घंटे से नहीं सोए हैं तो 20 मिनट का वर्कआउट आ सकता है काम: स्टडी
7 hrs agoWorld Polio Day 2026: पोलियो होने पर कैसे लक्षण दिखते हैं? UNICEF ने बताया
11 hrs agoक्या है शमोंडा वायरस, जो पहली बार इंसानों में पाया गया?
1 day agoशुगर की बीमारी शरीर के किन अंगों पर असर डाल सकती है?
1 day agoप्रेग्नेंसी के पहले 3 महीने हैं सबसे ज्यादा जरूरी, AIIMS की डॉक्टर ने बताया
1 day agoन दर्द, न शुरुआती लक्षण! फिर भी आंखों की रोशनी छीन सकता है ग्लूकोमा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines