Heart Attack vs Chest Pain: हार्ट की बीमारियों के मामले अब काफी बढ़ गए हैं। सिर्फ भारत ही नहीं, दुनियाभर में भी दिल के रोगों का रिस्क बढ़ा हुआ है। हार्ट डिजीज का प्रमुख कारण लाइफस्टाइल है, अगर यह सही नहीं है तो इसकी बीमारियों का जोखिम अपने आप ही बढ़ जाता है। हार्ट अटैक से मौतों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसका कारण स्मोकिंग, डायबिटीज और ब्लड प्रेशर का असंतुलन है। इसके अलावा, दिल की बीमारियों का एक कारण जेनेटिक्स भी है। हार्ट अटैक में सीने में दर्द भी होता है। वहीं, कई बार सीने में दर्द भी एक अन्य समस्या है, लेकिन क्या सीने में दर्द हमेशा हार्ट अटैक का लक्षण होता है? आइए जानते हैं एक्सपर्ट से।
क्या कहते हैं एक्सपर्ट?
डॉक्टर तामिरुद्दीन दानवाडे, जो कि नवी मुंबई के कार्डियक एक्सपर्ट हैं, हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में कहते हैं कि पीएएमआई (PAMI), कार्डियक अरेस्ट में सबसे असरदार इलाज है। पीएएमआई में, रोगी को तुरंत कार्डियक कैथीटेराइजेशन की जांच की जाती है। इसमें मरीज को 90 मिनटों के अंदर इलाज दिया जाता है, जिससे जान बचाई जा सके।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
चेस्ट पेन और हार्ट अटैक में अंतर
हार्ट अटैक तब होता है जब हृदय की मांसपेशियों को खून सही से नहीं पहुंचता है, जिससे हृदय की सेल्स मरने लगती हैं। यह आमतौर पर कोरोनरी आर्टरी में किसी प्रकार की रुकावट के कारण होता है, जैसे कि ब्लड क्लॉटिंग होना। हार्ट अटैक के लक्षणों में सीने में तेज दर्द, सांस लेने में तकलीफ, ठंडे पसीना आना और कमजोरी शामिल होती हैं। डॉक्टर कहते हैं कि सीने में दर्द दिल की एक मांसपेशी के कारण होता है। इस स्थिति को एनजाइना कहते हैं, मगर यह दिल का दौरा नहीं होता है।
एनजाइना क्या है?
एनजाइना यानी सीने में तेज दर्द और बेचैनी की समस्या होना है। इसमें मरीज के दिल को पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं मिल पाती है, जिससे दर्द होता है। इसके लिए डॉक्टर एंजियोग्राफी करवाने की सलाह भी देते हैं। डॉक्टर बताते हैं कि इन दोनों में अंतर समझना इसलिए जरूरी है क्योंकि एक से जान जाने का जोखिम है यानी हार्ट अटैक। वहीं, दूसरा सिर्फ वॉर्निंग साइन है यानी एनजाइना। हालांकि, सीने में दर्द किसी अन्य कारण से भी हो सकता है और हमेशा हृदय से संबंधित नहीं होता है।
फोटो क्रेडिट- Meta AI
दोनों के संकेतों को समझें
हार्ट अटैक के संकेतों में अचानक तेज या दबाव जैसा सीने में दर्द होता है। ठंडा पसीना आना और सांस लेने में तकलीफ होना, हाथों, गर्दन, पीठ या पेट में दर्द होना। कंधों में दर्द, जबड़ों में दर्द और चिंता होना। एनजाइना के कुछ संकेत ऐसे ही होते हैं, लेकिन हमेशा हार्ट अटैक नहीं आता है।
जरूरी टिप्स
- अगर हार्ट अटैक के लक्षण महसूस हों, तो तुरंत इमरजेंसी में जाएं। डॉक्टर कार्डियक कैथीटेराइजेशन या पीएएमआई (PAMI) के जरिए इलाज कर सकते हैं। इसके अलावा, ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल का भी ध्यान रखें।
- एनजाइना का इलाज डॉक्टर द्वारा दी गई दवाओं और लाइफस्टाइल में बदलाव से किया जा सकता है। एंजियोग्राफी या अन्य टेस्ट्स की मदद से आप अपने दिल की स्थिति के बारे में जान सकते हैं।
- इसके अलावा दोनों ही स्थिति हमारे खान-पान, नींद और रोजमर्रा की आदतों पर निर्भर करता है।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
क्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
2 hrs agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
1 day agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
1 day agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
2 days agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 days agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
2 days agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
2 days agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines