हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हार्ट अटैक से पहले महिलाओं में दिखते हैं ये 5 संकेत, शुरुआत में ही अलर्ट रहें

Heart Attack Signs in Women: हार्ट अटैक ऐसी गंभीर समस्या है जो किसी को भी कभी भी आ सकती है। पिछले कुछ समय से इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। चलिए जानते हैं महिलाओं को हार्ट अटैक आने से पहले क्या संकेत मिलते हैं?

विज्ञापन
Photo Credit-Freepik

Heart Attack Signs in Women: दिल की धड़कने थमने का मतलब है कि जिंदगी का थम जाना। हार्ट अटैक इसका सबसे बड़ा कारण है। किसी इंसान को हार्ट अटैक तब आता है जब उसके दिल में ब्लड फ्लो कम होने लगता है या फिर तब, जब हार्ट के ब्लड सर्कुलेशन में रुकावटें पैदा होने लगती हैं। इस रुकावट का मुख्य कारण है कोलेस्ट्रॉल और बैड फैट्स का जमा होना। यह जमा पदार्थ ब्लड फ्लो में रुकावट डालता है और हार्ट अटैक का कारण बनता है।

हार्ट अटैक के बढ़ते मामले

पिछले कुछ समय से हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़ रहे हैं। युवाओं, महिला और बच्चों को भी हार्ट अटैक आने लगा है। ऐसे में आज जानते हैं महिलाओं में हार्ट अटैक होने के क्या संकेत होते हैं, जिन्हें समय रहते समझा जा सकता है।

महिलाओं में हार्ट अटैक के मुख्य 5 लक्षण होते हैं

चेस्ट पेन

विज्ञापन

हालांकि, छाती में दर्द महसूस होना, दोनों पुरुषों और महिलाओं में एक कॉमन संकेत होता है। इसे समझना काफी आसान होता है, हार्ट अटैक आने से पहले महिलाओं को दिल के पास भारीपन, तनाव और प्रेशर महसूस होता है। इस परिस्थिति को मेडिकल भाषा में एनजाइना कहते हैं। एनजाइना का मतलब सीने में दर्द, दबाव और बेचैनी है। अगर आपको ऐसा महसूस हो रहा है तो तुरंत किसी डॉक्टर से परामर्श लें।

बेहोशी होना

विज्ञापन

महिलाओं को हार्ट अटैक आने से पहले फेंटिंग यानी बेहोशी और चक्कर आने का संकेत मिलता है। बेहोशी और चक्कर आने के साथ-साथ जी मिचलाना और उल्टी आने की भावना होना भी कॉमन है। बेहोशी किसी और बीमारी का भी संकेत हो सकती है, मगर चेस्ट पेन के साथ ऐसा महसूस करना हार्ट अटैक का लक्षण हो सकता है।

सांस लेने में दिक्कत

विज्ञापन

अगर सीने में दर्द के साथ आपको सांस लेने में कोई भी तकलीफ महसूस हो रही है तो यह भी हार्ट अटैक आने का संकेत हो सकता है। सांस लेने में समस्या होना एक गंभीर संकेत है, इसलिए अगर आपको भी कभी ऐसा महसूस हो रहा है तो डॉक्टर के पास जरूर जाएं।

ये भी पढ़ें- वजन घटाने का 30:30 फार्मूला क्या? जानें इसके फायदे और नुकसान

विज्ञापन

घबराहट

एंग्जाइटी एक अन्य बीमारी है, मगर महिलाओं को हार्ट अटैक आने से पहले ऐसा संकेत मिलता है, जिसमें वे डिस्कंफर्ट फील करती हैं। इसके साथ-साथ उन्हें ठंडे पसीने भी आने लगते हैं।

विज्ञापन

असंतुलित माइंड

इसे मेडिकल भाषा में एम्प्टी हेड कहते हैं। महिलाओं को हार्ट अटैक से पहले ऐसा संकेत मिलता है, जिसमें वे किसी भी काम में अपने दिमाग नहीं लगा पाती हैं। उनका ब्रेन सोचने-समझने की क्षमता को खोने लगता है। वे क्या कर रही हैं, उन्हें यह भी समझ नहीं आ रहा होता है।

विज्ञापन

हार्ट अटैक की जांच के लिए कौन से टेस्ट करवाने चाहिए?

अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण महसूस होता है तो अपने डॉक्टर को इस बात की जानकारी दें, वे आपके कुछ टेस्ट करवाएंगे, जिनमें 2 प्रमुख टेस्ट ये हैं:

ईसीजी (ECG)
ECG, हार्ट के प्रमुख जांचों में से एक टेस्ट है। ईसीजी से दिल की धड़कनों की गति की जांच होती है। ईसीजी में शरीर के अलग-अलग अंगों जैसे छाती, पैरों और हाथों पर प्लास्टिक पैच लगाकर इलेक्ट्रिकल मशीन के जरिए गतिविधि को रिकॉर्ड किया जाता है।

विज्ञापन

ट्रोपोनिन टेस्ट
यह टेस्ट हार्ट में बढ़े हुए प्रोटीन की मात्रा की जांच करता है। दिल का दौरा पड़ने पर या उसका कोई लक्षण महसूस होने पर इस टेस्ट को करवाया जाता है। यह टेस्ट हार्ट को कोई नुकसान पहुंचा है या नहीं, इस बात की पुष्टि करता है।

ये भी पढ़ें- लिवर के लिए हर्बल सप्लीमेंट्स सही या गलत? नई रिसर्च में चौंकाने वाले खुलासे

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें।News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola