Heart Attack Se Kaise Bache: हार्ट अटैक तब आता है जब दिल तक सही तरह से खून नहीं पहुंचता है. ऐसा बंद धमनियों (Blocked Arteries) के कारण भी होता है. इसके अलावा हाई कॉलेस्ट्रोल भी हार्ट अटैक के रिस्क फैक्टर्स में शामिल है. हार्ट अटैक आने पर व्यक्ति को जान जाने का खतरा भी रहता है. ऐसे में जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव करके, खानपान को अच्छा रखकर और अच्छी आदतों को अपनाकर हार्ट अटैक के खतरे को कम किया जा सकता है. इसी बारे में बता रही हैं जनरल फिजीशियन डॉ. शालिनी सिंह सालुंके. अपने इंस्टाग्राम हैंडल से डॉ. शालिनी ने इस वीडियो को शेयर किया है और बताया है कि आपकी रोजाना की कौनसी ऐसी अच्छी आदतें हैं जो हार्ट अटैक के रिस्क (Heart Attack Risk) को कम करती हैं. डॉक्टर का कहना है कि रोजाना 1-1 मिनट अगर ये 5 काम कर लिए तो हार्ट अटैक नहीं आएगा.
हार्ट अटैक से बचने के लिए करें ये 5 काम
1 मिनट गहरी सांस – डॉक्टर की सलाह है कि सुबह उठने के बाद सबसे पहले 1 मिनट में 6 बार गहरी सांस लें. इससे कोर्टिसोल कम होगा, बीपी कम होगा, ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होगा और हार्ट अटैक का रिस्क कम होगा.
1 गिलास पानी – उठने के बाद एक गिलास पानी जरूर पिएं. इससे आपका खून गाढ़ा नहीं होगा जिससे हार्ट अटैक का रिस्क कम होगा.
1 मिनट की वॉक – रोजाना सुबह 1 मिनट की ब्रिस्क वॉक जरूर करें. इससे रक्त धमनियां एक्टिव होंगी और ब्लड फ्लो बेहतर होगा.
1 मिनट का आभार – डॉक्टर बताती हैं कि स्ट्रेस (Stress) हार्ट अटैक आने का सबसे बड़ा कारण है. इसीलिए 1 मिनट के लिए आंखें बंद करके किसी को आभार जरूर दें यानी दिल से थैंक्यू कहें. इस तरह ग्रेटिट्यूड व्यक्त करन से स्ट्रेस कम होता है.
1 मिनट स्ट्रेचिंग – रोजाना सोने से पहले 1 मिनट स्ट्रेचिंग जरूर करें. इससे रात में अचानक से ब्लड प्रेशर (Blood Pressure) नहीं बढ़ेगा और हार्ट अटैक का रिस्क भी कम होगा.
यह भी पढ़ें – कोलेस्ट्रॉल कम करने का रामबाण इलाज क्या है? न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा यह सफेद चीज Bad Cholesterol को निकाल देगी शरीर से बाहर
हार्ट अटैक के क्या लक्षण होते हैं
- हार्ट अटैक आने पर या हार्ट अटैक आने से पहले शरीर पर कुछ लक्षण (Heart Attack Symptoms) नजर आने लगते हैं. सबसे बड़ा साइन है सीने में दर्द होना, टाइटनेस महसूस होना, प्रेशर और दर्द फील होना और ऐसा लगना जैसे कुछ छाती को भींच रहा है.
- ज्यादातर शरीर के बाएं हिस्से में दर्द होता है. एकदम से बाएं कंधे और बांह में दर्द हो सकता है.
- ठंडे पसीने आने लगते हैं, कमजोरी हो जाती है, सीने में जलन महसूस होती है, अपच की दिक्कत होती है और सिर घूमने लगता है.
- जी मितलाना महसूस होता है और सांस फूलने लगती है.
यह भी पढ़ें – 1 दिन में कितनी चाय पीनी चाहिए? डॉक्टर ने बताया दूध वाली चाय ज्यादा पीने के क्या नुकसान होते हैं
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
विटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 hrs agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
6 hrs agoशुगर के मरीज क्या रख सकते हैं व्रत? मीठा खाया तो क्या होगा
20 hrs agoमौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
23 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
1 day agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
1 day agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
1 day agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
1 day agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
1 day agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines