ज्यादा ठंडे हाथ हार्ट अटैक का संकेत! जानें क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट

Heart Attack Causes: सर्दियों के मौसम में हाथ-पैर ठंडे रह सकते हैं। मगर क्या आप जानते हैं हाथों का ज्यादा ठंडा होना भी हार्ट अटैक का संकेत हो सकता है? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट की क्या राय है।

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes

Heart Attack Causes: सर्दियों में ठंडे हाथों की समस्या होना आम है क्योंकि ठंडा मौसम शरीर के अंगों को ठंडा कर देता है। हाथों का ठंडा होना गंभीर हो सकता है, क्योंकि यह हार्ट अटैक का संकेत भी होता है। जी हां, सर्दियों के मौसम में अगर आपके हाथ सामान्य से ज्यादा ठंडे रहते हैं या फिर घर के अंदर रहने के बाद भी अगर हाथ ठंडे होते हैं, तो आपको सावधान होने की जरूरत होती है। ठंडे हाथों को हार्ट अटैक का साइलेंट साइन माना जाता है। इसका संबंध हाई कोलेस्ट्रॉल से भी होता है, क्योंकि सर्दियों में कोलेस्ट्रॉल का स्तर भी बढ़ता या घटता रहता है। आइए जानते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

आकाश हेल्थकेयर सुपर स्पेशिलटी हॉस्पिटल की डॉक्टर सुक्रिती भल्ला, जो कार्डियो एक्सपर्ट हैं, बताती हैं कि सर्दियों में हमें अपने दिल को स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। इस मौसम में दिल की बीमारियां बढ़ जाती हैं, क्योंकि सर्दियों में ब्लड वेसल्स सिकुड़ने लगती हैं, जिससे हार्ट को ब्लड पंप करने के लिए आपको ज्यादा मेहनत लगती है, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ता है। बीपी बढ़ने से हाथ भी ठंडे होने लगते हैं, जो हार्ट अटैक का एक लक्षण है। हार्ट अटैक आने से पहले ही यह संकेत दिखाई देने लगता है।

ठंडे हाथ गंभीर संकेत!

टाइम्स नाऊ में छपी रिपोर्ट के अनुसार, हाथों का ठंडा होना पीएडी के कारण होता है। PAD एक स्थिति है, जो हार्ट और आर्टरी से संबंधित होती है। इसका मतलब होता है कि धमनियों की नलियों में कोलेस्ट्रॉल जमने लगता है और खून भी जमने लगता है। आर्टरी में ब्लॉकेज होने से भी हार्ट अटैक आता है। प्लाक के जमने से भी आर्टरी में ब्लॉकेज होती है। जो लोग डायबिटीज के मरीज होते हैं, उनके भी हाथ ठंडे रहते हैं।

विज्ञापन
heart attack in women

photo credit-freepik

PAD के शुरुआती संकेत

  • 1. हाथों और तलवों में जलन और दर्द होना।
  • 2. हाथों का हमेशा ठंडा रहना।
  • 3. हाथों में लालिमा दिखना।
  • 4. स्किन इन्फेक्शन होना।
  • 5. हाथों में घाव होना और जल्दी न भरना।

PAD के कारण

पीएडी को लेकर हेल्थ एक्सपर्ट बताते हैं कि जो लोग ज्यादा तंबाकू खाते हैं और धूम्रपान करते हैं, उन्हें पीएडी होता है। इस स्थिति से गुजरने वाले अधिकांश लोग धूम्रपान करने वाले होते हैं। PAD के लक्षण 10 साल पहले से भी दिखाई देने लगते हैं। पीएडी से होने वाली बीमारियों का रिस्क

विज्ञापन
  •  दिल का दौरा पड़ने की समस्या।
  •  हाई बीपी की समस्या।
  •  वजन बढ़ना।
  •  खून के थक्के बनना।
  •  किडनी डिजीज

हार्ट अटैक से बचाव के तरीके

  • सर्दियों में खान-पान सही रखें।
  • शरीर को एक्टिव रखें।
  • धूम्रपान और शराब के सेवन से परहेज करें।
  • शरीर को गर्म रखने के लिए सही कपड़ों का चुनाव करें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ