Heart Failure Symptoms: दिल और दिल से जुड़े रोग दुनियाभर में बढ़ रहे हैं। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो हार्ट अटैक, हार्ट फेलियर या स्ट्रोक तब आता है, जब दिल की मांसपेशियों का ब्लड सर्कुलेशन धीमा हो जाता है या फिर ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो जाती है। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि हार्ट अटैक और हार्ट फेलियर कितनी गंभीर और अचानक होने वाली एक ऐसी मेडिकल कंडीशन है, जिसमें जान जाने का जोखिम हमेशा रहता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि इन इमरजेंसी मेडिकल कंडीशन्स से बचने के लिए आपको इसके शुरुआती संकेतों को समय रहते समझ लेना चाहिए, ताकि बचाव किया जा सके। हम आपको अपनी रिपोर्ट के माध्यम से बताएंगे रात को सोते वक्त हार्ट फेलियर होने के 5 सबसे सामान्य संकेतों के बारे में, जिन्हें समझना सरल है।
नींद में हार्ट फेल होने के 5 संकेत
1. नींद न आना
अगर आप रात के समय सोने में परेशानी महसूस कर रहे हैं, तो आपको एक बार अपने कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर की जांच करवा लेनी चाहिए। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हमारे फेफड़ों में तरल पदार्थ जमा हो जाते हैं, जिस कारण सांस लेने में तकलीफ होती है। अगर सांस लेने में दिक्कत हो रही है, तो आपको सतर्क होने की जरूरत है।
ये भी पढ़ें- आंखों में इन 5 संकेतों को न करें इग्नोर, हो सकता है थायराइड
2. घरघराहट
रात के समय बिस्तर पर लेटने के बाद घरघराहट महसूस होना भी हार्ट फेलियर का संकेत है, क्योंकि फेफड़ों में जमा तरल लेटने के बाद ऊपर की ओर आने लगता है। सांस लेने में तकलीफ होना, खांसी और गले में भारीपन होना भी हार्ट फेलियर का संकेत है।
3. पैरों में सूजन
कुछ लोगों को रात में पूरे दिन की थकावट के बाद पैरों में सूजन की समस्या होती है, लेकिन बिना मेहनत के बावजूद भी अगर रात को सोते समय पैरों व टखनों में सूजन आती है, तो यह भी हार्ट फेलियर का एक संकेत है।
Photo Credit-Freepik
4. रात में बार-बार पेशाब आना
अगर आप बार-बार रात में उठकर पेशाब करने जा रहे हैं, तो इस संकेत को नजरअंदाज न करें। यह भी हार्ट फेलियर का एक गंभीर संकेत है।
5. नींद से अचानक जगना
रात के समय सोते हुए अचानक नींद टूटना भी हार्ट फेलियर की ओर इशारा करता है। अगर आपके साथ भी कुछ ऐसा हो रहा है, तो इन लक्षणों को नजरअंदाज बिल्कुल न करें। यह संकेत है कि आप हृदय रोग से पीड़ित हो सकते हैं।
हार्ट फेलियर से बचाव के उपाय
- धूम्रपान व शराब पीने से बचें।
- रोजाना एक्सरसाइज करें।
- फैट फूड्स का सेवन करने से परहेज करें।
- ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखें।
- समय-समय पर जांच करवाते रहें।
ये भी पढ़ें- रुक-रुक कर पेशाब आना गंभीर बीमारी के संकेत, महिलाएं न करें इग्नोर
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दुबले-पतले हैं और वजन बढ़ाना चाहते हैं तो यहां जानिए किस तरह बढ़ाएं वजन
1 hr agoक्या मुंह में छाले होने का कारण कैंसर है? जानें कब हो सकती है बीमारी
1 hr agoआखिर मासूम बच्चों को क्यों होता है कैंसर? माता-पिता जरूर जानें ये जरूरी बात
15 hrs agoबार-बार लगती रहती है भूख? ब्लड शुगर से हो सकता है कनेक्शन
17 hrs agoरोजाना 6 घंटे से कम सोते हैं तो जान लें सेहत पर पड़ने वाले ये प्रभाव
20 hrs agoसोने के वक्त क्यों याद आते हैं बॉस के ताने और अधूरे काम? ऐसे मिलेगी राहत
20 hrs agoव्रत रख रहे हैं तो कभी ना करें ये 5 गलतियां, हो सकता है नुकसान
1 day agoछोटी बात पर रोने या डरने लगता है बच्चा? कहीं एंग्जायटी का शिकार तो नहीं
1 day agoडायबिटीज के मरीज नवरात्रि में भूखे रहें या नहीं? जानिए व्रत रखते वक्त क्या
1 day agoसर्वाइकल कैंसर के शुरुआती लक्षण क्या हैं? अक्सर महिलाएं कर देती हैं इग्नोर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines