सर्दियों में हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा! जानें वजह और बचाव के 5 तरीके

Heart Attack In Winter: सर्दियों की शुरुआत कुछ लोगों के लिए समस्या लेकर आती है, खासतौर पर दिल के रोगियों के लिए। ठंड के मौसम में हार्ट अटैक आने का रिस्क बढ़ जाता है। आइए जानते इसके पीछे की वजह और बचाव के तरीके।

Heart Attack Causes

photo credit- meta ai

Heart Attack In Winter: देश में इस वक्त मौसम बदल रहा है। उत्तर भारत में ठंड का आगाज हो चुका है। वैसे तो सर्दियों का मौसम अच्छा ही होता है क्योंकि इन दिनों में लोग अच्छा और स्वादिष्ट भोजन खा पाते हैं, जो वे गर्मियों में नहीं खा पाते हैं। साथ ही, लोग बर्फबारी देखने के लिए भी मनाली-देहरादून जाते हैं। मगर सर्दियों जितनी अच्छी होती है, अपने साथ उतनी ही बीमारियां भी लाती है। जी हां, सर्दी-खांसी या जुकाम तो कॉमन डिजीज है लेकिन सर्दियों में दिल के रोगियों को भी सावधानी बरतनी होती है, नहीं तो उनकी सेहत बिगड़ सकती है। आइए जानते हैं ऐसा क्यों होता है और क्या हैं इससे बचाव के तरीके।

विज्ञापन

सर्दियों में क्यों बढ़ जाता है हार्ट अटैक का रिस्क?

इसके मुख्यत: 3 कारण होते हैं: 

विज्ञापन

1. ब्लड वेसल्स का जमना- दरअसल, सर्दियों में दिल की नसों में खून जमने लगता है। इसके जमने के कारण हार्ट अटैक और हार्ट स्ट्रोक का रिस्क बढ़ जाता है।

विज्ञापन

2. कोरोनरी हार्ट डिजीज- कोरोनरी रोग में चेस्ट पेन की समस्याएं आम होती हैं, जो सर्दियों के मौसम में बढ़ जाती हैं।

3. टेम्परेचर इंबैलेंस- सर्दियों में हमारा हार्ट एक सामान्य तापमान को बैलेंस नहीं कर पाता है। बार-बार टेम्प्रेचर डिसबैलेंस होने से हार्ट की मसल्स डैमेज होती हैं, जिससे हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ता है।

विज्ञापन
heart attack in winter

फोटो क्रेडिट- Meta AI

इन 5 तरीकों से खुद रखें सेफ

  1. सर्दियां शुरू हो चुकी हैं। फिलहाल, सुबह-शाम की ठंड है लेकिन लापरवाही न करें, खुद को ढक कर रखें और गर्म कपड़े पहनें।
  2. हार्ट के मरीज बाहर कम से कम जाएं, खासकर तब जब शीतलहरें चलने लगें।
  3. अल्कोहल का सेवन कम से कम करें। इससे शरीर के अंदर तापमान गर्म हो जाएगा लेकिन बाहर ठंडी हवाएं चलने से तापमान ऊपर-नीचे हो सकता है।
  4. हाथों की सफाई बरकरार रखें। इससे आप इंफेक्शन्स से बच सकते हैं।
  5. अगर पहले से ही बीपी या कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहती है, तो एक बार डॉक्टर से सलाह लें।

सर्दियों में हार्ट अटैक आने के संकेत

  • उल्टी और जी मिचलाना।
  • सांस लेने में तकलीफ होना।
  • हाथों और पैरों की उंगलियों में झुनझुनाहट।
  • ठंडे पसीने आना।
  • थकावट होना।

ये भी पढ़ें- इन तीन सस्ते फल से विटामिन बी-12 की कमी होगी पूरी

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ