Heart Attack Causes: जिम जॉइन करने से पहले क्यों जरूरी होते हैं ये मेडिकल टेस्ट?

Heart Attack Causes: हार्ट अटैक से मौतों के मामले काफी बढ़ गए हैं, खासतौर पर जिम में एक्सरसाइज के दौरान हार्ट अटैक आना भी एक बढ़ती समस्या बन गई है। वर्कआउट के दौरान दिल का दौरा पड़ने का कारण लाइफस्टाइल का सही न होना है।

heart attack

Heart Attack Causes: आजकल लोग अपनी सेहत को बेहतर बनाने के लिए जिम जॉइन कर रहे हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि जिम जाने से पहले हमें अपने शरीर को भी चेकआउट करना होता है कि वह ठीक है या नहीं। हमें जिम जाने से पहले कुछ मेडिकल टेस्ट करवाना महत्वपूर्ण होता है, खासकर अगर आप पहले से किसी बीमारी से जूझ रहे हैं या आपके परिवार में कोई दिल का मरीज है। दरअसल, कुछ लोग आजकल अचानक से जिम जॉइन करते हैं और हैवी एक्सरसाइज की शुरुआत कर देते हैं। कई बार जिम में भी लोगों को हार्ट अटैक आ जाता है, आपने भी अक्सर ऐसे वीडियो देखे होंगे या फिर खबरे सुनी होंगी। चलिए डॉक्टर समीर भाटी से जानते हैं GYM शुरू करने से पहले हमें कौन-कौन से हेल्थ टेस्ट करवाने चाहिए।

विज्ञापन

ये टेस्ट जरूर करवाएं

1. बीपी चेक करें- डॉक्टर कहते हैं कि जिम जॉइन करने से पहले ब्लड प्रेशर की जांच भी जरूरी होती है क्योंकि ज्यादा या कम बीपी का असर हृदय पर पड़ सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर अनियमित रहता है तो व्यायाम करने से दिल पर ज्यादा दबाव पड़ सकता है, जो हार्ट अटैक का कारण बनता है।

विज्ञापन

2. ब्लड शुगर टेस्ट- डायबिटीज या प्री-डायबिटीज भी हार्ट अटैक का एक महत्वपूर्ण कारण हो सकता है। हाई ब्लड शुगर लेवल से हार्ट डिजीज का रिस्क बढ़ सकता है। इसलिए जिम में ज्यादा मेहनत करना शुरू करने से पहले यह जरूरी है कि आप अपने शुगर के स्तर को चेक जरूर करवाएं। इससे आपको डायबिटीज है या नहीं, इस बारे में पता चलता है।

विज्ञापन

3. लिपिड प्रोफाइल- लिपिड प्रोफाइल टेस्ट से इस बात का पता चलता है कि आपका कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स का स्तर कितना है? हाई कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स दिल की बीमारियों का एक अहम कारण होते हैं। जिम जाने से पहले सभी को इस टेस्ट को जरूर करवाना चाहिए ताकि आप जान सकें कि आपको अपनी डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव की जरूरत है या नहीं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ