---विज्ञापन---

Heart Attack Cause: खून में दिखने वाले इस संकेत से हार्ट अटैक का खतरा, कैसे करें बचाव?

Heart Attack Cause: हार्ट अटैक के मामले सर्दियों के दिनों में ज्यादा बढ़ जाते हैं। इसका प्रमुख कारण हार्ट तक खून की सप्लाई में दिक्कत होना है। क्या खून के गाढ़े होने से भी दिल का दौरा पड़ सकता है? आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

Heart Attack Cause: आजकल लाइफस्टाइल डिजीज के मामले ज्यादा बढ़ने लगे हैं, इसमें हार्ट अटैक के मामले सबसे ज्यादा सामने आ रहे हैं। इसके मामलों के बढ़ने का एक कारण खून भी है। जी हां, अगर हमारे शरीर में खून गाढ़ा होने लगता है, तो इससे भी हार्ट अटैक का रिस्क बढ़ने लगता है। मेडिकल टर्म में खून गाढ़ा होने की स्थिति को हाइपरकोएग्युलेबिलिटी कहते हैं। इसमें शरीर के अंदर खून गाढ़ा होने से रक्त थक्के जमने लगते हैं। इससे कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें लिवर डैमेज और हार्ट अटैक का जोखिम बढ़ सकता है। आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर की राय।

क्या सच में खून गाढ़ा होने से हार्ट अटैक आता है?

इस बारे में हमें डॉक्टर सलीम जैदी बता रहे हैं, जो एक यूनानी डॉक्टर हैं। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पेज पर वीडियो शेयर कर बताया है कि खून गाढ़ा होने से उसके थक्के बनने लगते हैं। खून के थक्कों से दिल की नसों तक ब्लड सप्लाई प्रभावित होती है, दिल तक खून सही से नहीं पहुंचेगा, तो इससे हार्ट अटैक आ सकता है। डॉक्टर ने इस पर कुछ स्पेशल टिप्स बताई हैं, जिनकी मदद से खून के गाढ़े होने की स्थिति से आप बच सकेंगे।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- स्वामी रामदेव ने बताए इस सब्जी के फायदे

क्यों गाढ़ा होता है खून?

बॉडी में खून के गाढ़े होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे:

---विज्ञापन---
  1. हाई कोलेस्ट्रॉल- जब खून में कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ जाता है तो यह ब्लड वेसल्स पर जम सकता है।
  2. हाई BP- हाई ब्लड प्रेशर से भी रक्त के थक्के बनने की संभावना बढ़ जाती है।
  3. धूम्रपान करने से भी खून गाढ़ा हो जाता है।
heart attack

फोटो क्रेडिट- Freepik

इस होम रेमेडी से खून को करें पतला

डॉक्टर जैदी ने इस नुस्खे में सिर्फ 2 चीजों का इस्तेमाल किया है, जिसमें लहसुन और शहद शामिल हैं। इसे खाने के लिए आपको रोजाना लहसुन की 2 कलियों को शहद के साथ मिलाकर दरदरा कूटना है। इसके बाद इसे खाली पेट खाना है और ऊपर से 1 गिलास गुनगुना पानी पीना है। लहसुन में एलिसिन नामक तत्व होता है जो प्राकृतिक रूप से खून को पतला करता है और ब्लॉकेज होने से आपको बचाता है। शहद एक नेचुरल एंटी-इंफ्लेमेटरी फूड है, जो खून के प्रवाह में सुधार करता है और इम्यूनिटी को बढ़ाता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Dr. Saleem Zaidi (@drsaleem4u)

---विज्ञापन---

खून गाढ़ा होने से अन्य नुकसान

इससे हार्ट अटैक के अलावा, हार्ट स्ट्रोक के मामले बढ़ते हैं। ब्रेन स्ट्रोक का खतरा बढ़ता है। इससे किडनी फेल होने की संभावनाएं बढ़ती हैं। खून गाढ़ा होने से सांस लेने में तकलीफ होती है।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

---विज्ञापन---

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

First published on: Dec 30, 2024 11:22 AM

End of Article

About the Author

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola