हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Liver की छोटी से छोटी बीमारी रहेगी दूर! अपनाएं ये 5 तरीके

लिवर के मरीजों को अपना खान-पान और आदतों में कई प्रकार के बदलाव करने की जरूरत होती है, ताकि लिवर स्वस्थ रहे। हम आपको ऐसे ही कुछ 5 आसान तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो इन लोगों को अपनाने चाहिए।

विज्ञापन

हेल्दी और फिट रहने के लिए हमारे शरीर को भी स्वस्थ रखने की जरूरत होती है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हमें सभी अंगों का भी ख्याल रखने की जरूरत होती है। लिवर भी हमारे शरीर का अहम अंग होता है, जिसका काम खाना पचाने और खून बनाने का है। लिवर की बीमारी होने के कारणों में शराब पीना, धूम्रपान करना या ज्यादा ऑयली खाना खाना शामिल है। शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने से भी लिवर डैमेज हो सकता है। डॉक्टर वीके मिश्रा से जानते हैं लिवर का स्वास्थ्य सही रखने के लिए क्या करना चाहिए।

ये हैं 5 आसान उपाय

1. हाइड्रेशन- सही मात्रा में पानी पिएं। प्रतिदिन 2 लीटर से ज्यादा पानी पीने से फिल्ट्रेशन सही से होती है। हाइड्रेटेड बॉडी लिवर की फंक्शनिंग को सुधारता है।

ये भी पढ़ें- समान्य और टीबी की खांसी में क्या अंतर? जानें एक्सपर्ट से

विज्ञापन

2. हरी पत्तेदार सब्जी- अपनी डाइट में हरी और पत्तेदार सब्जियों को शामिल करें। इन सब्जियों को खाने से शरीर को फाइबर मिलता है और पाचन शक्ति बढ़ती है। ऐसी सब्जियों को खाने से डाइजेशन वाले एंजाइम्स एक्टिव होते हैं, जो लिवर को हेल्दी रखने में मदद करते हैं।

3. हल्दी- डाइट में कच्ची हल्दी का सेवन करें। कच्ची हल्दी डिटॉक्सिफिकेशन का काम करती है। हल्दी बाइल प्रोडक्शन को कंट्रोल करती है। बाइल, पाचन तंत्र में मौजूद पीला लिक्विड होता है, जो कोलेस्ट्रॉल बढ़ाता है।

विज्ञापन

4. प्रोसेस्ड फूड्स से दूरी- जंक फूड और प्रोसेस्ड फूड्स का ज्यादा सेवन करना भी लिवर की सेहत को बिगाड़ सकता है। इससे फैटी लिवर डिजीज का रिस्क बढ़ता है।

5. हेल्दी फैट्स- आप अपनी डाइट में हेल्दी फैट्स को शामिल करना भी फायदेमंद होगा। इसके लिए आप बादाम, अखरोट और चिया एंड फ्लैक्स सीड्स जैसी चीजों को खा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- पेट दर्द भी कही टीबी के लक्ष्ण तो नहीं? जानें बचाव के तरीके

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola