हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सर्दियों में रामबाण हैं सब्जियों से बनी ये 3 ड्रिंक्स, बीमारियां करीब नहीं फटकेंगी

Healthy Kanji Benefits: सर्दियों के सीजन में लोग ज्यादा बीमार पड़ते हैं, इसका कारण कमजोर इम्यूनिटी हो सकती है। यह मौसम स्वादिष्ट और पौष्टिक सब्जियों का भी होता है, ऐसे में अगर आप भी सेहतमंद रहना चाहते हैं, तो विंटर सीजन में इन 3 कांजी ड्रिंक्स को बनाकर पिएं।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Healthy Kanji Benefits: सर्दियों के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने की जरूरत पड़ती है, खासतौर पर उन लोगों को जिनकी इम्यूनिटी वीक होती है। इस मौसम में ठंडी हवाएं और धूप कम होती है, जिससे शरीर को ज्यादा ऊर्जा की जरूरत होती है। ऐसे में हमें सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में कुछ हेल्दी फूड्स को शामिल करना चाहिए। इन फूड्स में से एक है कांजी, जो मुख्य रूप से चुकंदर, गाजर जैसी मौसमी सब्जियों से बनाई जाती है। यह ड्रिंक न केवल स्वाद में लाजवाब होता है बल्कि शरीर को गर्म रखने और पाचन तंत्र को मजबूत करने में भी सहायता करती है। हम आपको अपनी रिपोर्ट में 3 कांजी ड्रिंक्स के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें आप घर पर आसानी से बनाकर पी सकते हैं।

ये हैं 3 हेल्दी कांजी ड्रिंक्स

1. चुकंदर और गाजर की कांजी

चुकंदर और गाजर से बनी यह कांजी सर्दियों में शरीर को गर्म रखने के लिए बेहतरीन ड्रिंक होती है। इस कांजी में दोनों सब्जियों के पोषक तत्व जैसे फाइबर, विटामिन-ए और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं और इम्यूनिटी को भी बढ़ाते हैं। इसे बनाने के लिए आपको 4 फ्रेश गाजर और 2 चुकंदर को साफ करके काट लेना है। अब कटी हुई सब्जियों को 5 कप पानी में डालकर इसमें काला नमक, सफेद नमक और सरसों का पाउडर मिला लें। अब इस ड्रिंक को बोतल में भरकर 3 से 4 दिन तक धूप में रखें। 5 वें दिन कांजी चेक करें, अगर तैयार हो जाए तो इसे पी सकते हैं।

विज्ञापन

photo credit-meta ai

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

2. मिक्स वेज कांजी

मौसमी सब्जियों वाली यह कांजी भी सेहत के लिए फायदेमंद होती है और बहुत टेस्टी होती है। इसे बनाने के लिए आपको गाजर, मुली, चुकंदर, लाल मूली, हरी मिर्च, कच्ची हल्दी, आंवला, आलू और रतालू लेना होगा। इन सभी सब्जियों को काटकर 2 लीटर पानी में मिला लें। अब इसमें नमक, काला नमक, हींग, सरसों का पाउडर मिला दें। अब इस कांजी को ढककर 3 से 4 दिन के लिए रख दें। जब यह फर्मेंट हो जाए, तो इसे सर्व करें।

विज्ञापन

3. हल्दी और आंवला कांजी

इसके लिए आपको 2 से 3 आंवला और एक गांठ कच्ची हल्दी लेनी होगी। इनके टुकड़ों को काटकर 1 लीटर पानी में डालकर स्टोर कर लें। आप चाहें, तो हल्दी और आंवला को पहले थोड़ी भांप लगा सकते हैं। इससे स्वाद बढ़ जाता है। अब इसमें सरसों के बीजों का पाउडर बनाकर डालें। इसमें हरी मिर्च भी डाल सकते हैं। ड्रिंक में नमक और काला नमक मिलाकर मिक्स कर दें और फर्मेंट करने के लिए रख दें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola