Healthy Heart Signs: हार्ट की बीमारियां आए दिन लगातार बढ़ रही हैं जिसका कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल है। जब भी हम सेहतमंद रहने की बात करते हैं तो इसमें शरीर के अंगों की खास भूमिका होती है। क्योंकि अगर ये अंग हेल्दी रहेंगे तो उससे हमारी ओवरऑल हेल्थ भी सही रहेगी। दिल हमारे रेस्पिरेटरी सिस्टम का महत्वपूर्ण हिस्सा है। स्वस्थ दिल का होना जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता है, क्योंकि दिल पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन करता है। अगर हमारा दिल स्वस्थ रहता है, तो पूरा शरीर अच्छे से काम करता है। लेकिन यदि दिल में कोई समस्या हो तो यह शरीर के कई हिस्सों को प्रभावित कर सकता है। आइए आपको बताते हैं हेल्दी हार्ट के साइन्स। इस बारे में हमें डॉक्टर नवीन अग्रवाल बता रहे हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin B-12 Benefits: शरीर के लिए क्यों जरूरी यह विटामिन
ये हैं हेल्दी हार्ट के साइन्स
1. ब्लड प्रेशर
हेल्दी हार्ट का सबसे महत्वपूर्ण संकेत है ब्लड प्रेशर का संतुलित रहना। यदि आपका बीपी 120/80 mmHg के आसपास है, तो यह एक संकेत है कि आपका दिल हेल्दी है। वहीं, हाई बीपी दिल की बीमारियों का कारण बन सकता है, इसलिए नियमित रूप से ब्लड प्रेशर की जांच करना जरूरी है।
2. हार्ट रेट
वयस्कों में आराम करते समय 60 से 100 धड़कन प्रति मिनट की हृदय गति सामान्य मानी जाती है। तनाव, चिंता या फिर कुछ दवाएं और आप कितनी शारीरिक गतिविधि करते हैं, ये सभी कारक आपकी हृदय गति को प्रभावित कर सकते हैं। अगर आपका हार्ट रेट 60 से 80 बीट्स के बीच रहती है, तो इसे एक अच्छा संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि आपके हृदय की मांसपेशियां अच्छी स्थिति में हैं और उन्हें धड़कनों को स्थिर रखने के लिए अधिक प्रेशर नहीं बनाना पड़ता है।
3. पॉजिटिविटी और एनर्जेटिक रहना
हेल्दी हार्ट के साथ आपका शरीर भी ज्यादा एक्टिव और ऊर्जा से भरा हुआ रहता है। यदि आपको किसी भी प्रकार से अपने शरीर को दबाव में या फिर ज्यादा मेहनत करके काम करना पड़ता है और थकान होती है, तो यह संकेत है कि आपका दिल स्वस्थ नहीं है। यदि आपको सीढ़ियां चढ़ते वक्त या हल्की दौड़ में थकावट महसूस नहीं होती है, तो यह एक अच्छा संकेत है।
डॉक्टर की राय
हेल्दी हार्ट के लिए आपको आपकी जीवनशैली को सुधारना जरूरी है। इसलिए, आपको संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और तनाव को भी नियंत्रित करना होगा।
ये भी पढ़ें- Gall Bladder Stone होने के संकेत देते हैं ये 3 बदलाव
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पीलिया होने पर दिख सकते हैं ये 7 लक्षण, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया
2 hrs agoसिर्फ नमक कम करने से नहीं, इन आदतों को अपनाने से कंट्रोल रहेगा BP
3 hrs agoब्रेस्ट के आसपास होने वाली ये दिक्कतें हो सकती हैं कैंसर का लक्षण
5 hrs agoकैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
7 hrs agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
21 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
22 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
23 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
1 day agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines