हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

वजन कम करने से लेकर मसल ग्रोथ में भी फायदेमंद ये 5 फल, डाइट में जरूर करें शामिल

Healthy Fruits Benefits: फल हमारी सेहत के लिए आवश्यक होते हैं। फलों के सेवन से पोषक तत्व मिलते हैं और बीमारियों से बचा जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 5 फलों के बारे में, जिन्हें खाने से शरीर को पर्याप्त प्रोटीन मिलता है और वजन भी घटाया जा सकता है।

विज्ञापन
photo credit-freepik

Healthy Fruits Benefits: फल न्यूट्रिशन का भंडार होते हैं। ये हमारे शरीर को संतुलित पोषण देते हैं। हमें सेहतमंद रहने के लिए रोजाना फलों का सेवन करना चाहिए। हर फल में अपने कुछ पौष्टिक गुण होते हैं, जो बॉडी के लिए जरूरी होते हैं। पोटेशियम, फ्लेवेनॉइड्स, कैल्शियम, विटामिन और मिनरल्स का बेहतरीन सोर्स हैं। कुछ फल प्रोटीन का भी सोर्स होते हैं। नाश्ते में इन्हें खाने से शरीर को लाभ मिलता है। फल लो कैलोरी फूड होते हैं, एनर्जी का सोर्स भी होते हैं और पाचन क्रिया को मजबूत रखते हैं। इसे सबसे ज्यादा हेल्दी स्नैक्स भी माना जाता है। हम आपको कुछ फलों के बारे में बता रहे हैं, जिन्हें रोजाना खाने से आपको बीमारियों से राहत मिलेगी, वेट लॉस होगा और मांसपेशियों का भी विकास होगा।

ये हैं 5 हेल्दी फल

1. कटहल

पका हुआ कटहल फल माना जाता है। यह प्लांट बेस्ड फ्रूट है, जिसे प्रोटीन का सोर्स माना जाता है। इस फल में 2.8 ग्राम तक प्रोटीन होता है। इस फल में विटामिन-सी, बी और कैल्शियम के साथ-साथ भरपूर मात्रा में फाइबर मिलता है। इस फल को रोजाना खाने से हार्ट हेल्थ इंप्रूव होती है। कटहल में मौजूद मैग्नीशियम मसल ग्रोथ और न्यूरो प्रॉब्लम्स दूर करता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

2. अनार

विज्ञापन

अगर हम 1 कप अनार खाते हैं, तो हमें 2.9 ग्राम प्रोटीन मिलता है। अनार में एंटीऑक्सिडेंट्स, फाइबर और फैटी एसिड्स होते हैं। अनार खाने से शरीर में खून की कमी नहीं होती है। अनार खाने से लिवर हेल्दी रहता है। अनार का सेवन शरीर में गुड कोलेस्ट्रॉल का लेवल बढ़ाता है। अनार का सेवन मांसपेशियों का विकास करता है और सूजन भी दूर करता है।

3. खुबानी

विज्ञापन

इस फल में भी काफी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। खुबानी को पत्थर वाला फल भी कहते हैं। इस फल में आयरन, विटामिन-सी और एंटीऑक्सिडेंट्स होते हैं। खुबानी को लोग सुखाकर भी ड्राईफ्रूट की तरह खाते हैं, लेकिन इसे कच्चा खाने से शरीर को ज्यादा लाभ मिलता है।

photo credit-meta ai

विज्ञापन

4. ब्लैकबेरी

बेरीज हमारे शरीर के लिए जरूरी होती हैं। बेरीज में विटामिन-सी होता है, जो इम्यूनिटी को मजबूत करता है। 1 कप ब्लैकबेरी में 2 ग्राम से अधिक प्रोटीन होता है। काली बेरी एंटीऑक्सिडेंट्स का भी सोर्स होती है। इनमें फाइबर भी मौजूद होता है, जिससे आंतों की सफाई होती है। यह फल कैंसर के रिस्क को भी कम करने में मदद करता है।

विज्ञापन

5. अमरूद

अमरूद खाने से भी शरीर को प्रोटीन मिलता है। डायटीशियन भी इस फल को खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि इसमें फाइबर, पोटेशियम और विटामिन-सी होता है, जिससे मसल्स ग्रोथ होती है। अमरूद खाने से पेट के रोग भी दूर होते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola