Health Tips: त्योहारों और धार्मिक अवसरों का सिलसिला देश में चारों ओर है। ऐसे में उपवास रखना भी हमारी परंपरा का अहम हिस्सा है। व्रत न सिर्फ आस्था से जुड़ा होता है बल्कि इसे शरीर को डिटॉक्स करने और सेहत को भी सुधारा जा सकता है। अभी गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है, उसके बाद ओणम और फिर दुर्गा पूजा की भी शुरुआत हो जाएगी। कई बार उपवास के दौरान सही खानपान न होने की वजह से थकान, कमजोरी, चक्कर आना और डिहाइड्रेशन जैसी दिक्कतें हो जाती हैं। शुगर के मरीजों की इंसुलिन स्पाइक हो सकती है।
ऐसे में हमें कुछ बातों का विशेष रूप से ध्यान देना चाहिए। डॉक्टर कोमल ने न्यूज24 के साथ कुछ टिप्स शेयर की है, जो आपको जरूर जानने चाहिए।
1.पानी और हेल्दी ड्रिंक्स का रखें ध्यान
उपवास में सबसे बड़ी चुनौती डिहाइड्रेशन होती है। पानी की कमी से चक्कर, सिरदर्द और थकान हो सकती है। इसलिए, उपवास शुरू करने से पहले पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। दिनभर में नारियल पानी, नींबू पानी और छाछ जैसे नेचुरल ड्रिंक्स शामिल करें। एशियन हॉस्पिटल की हेड डाइटिशियन, डॉक्टर कोमल मलिक कहती हैं- “अगर उपवास में कैफीन और कोल्ड ड्रिंक्स से बचेंगे और हेल्दी लिक्विड्स लेंगे तो शरीर लंबे समय तक हाइड्रेटेड और एनर्जेटिक रहेगा।”
ये भी पढ़ें-सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में घी मिलाकर पीने से क्या होगा? बाबा रामदेव ने गिनाए फायदे
2.हेल्दी स्नैक्स से बढ़ेगी ताकत
खाली पेट रहने पर ब्लड शुगर लेवल गिर सकता है, जिससे कमजोरी महसूस होती है। इसे संतुलित रखने के लिए हेल्दी स्नैकिंग जरूरी है। फल, मखाने, ड्राईफ्रूट्स, दही और स्मूदी जैसी चीजें खाएं। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं और लंबे समय तक पेट भरा रखते हैं। तली-भुनी चीजों को खाने से बचे, इससे पाचन धीमा हो सकता है और सुस्ती बढ़ सकती है।
3.डायबिटीज के मरीज रहें अलर्ट
डायबिटीज के मरीजों को उपवास के दौरान ज्यादा सावधानी बरतनी चाहिए। भूखे रहने से ब्लड शुगर लेवल अचानक बढ़ या घट सकता है। इसलिए, डॉक्टर की सलाह लेना जरूरी है। साथ ही हर 2-3 घंटे में हल्का और हेल्दी स्नैक लें। डाइटिशियन कोमल मलिक बताती हैं- “डायबिटीज पेशेंट्स अगर तली-भुनी चीजों से बचें और फल व प्रोटीन वाले स्नैक्स लें तो पाचन सही रहेगा और सुस्ती भी नहीं आएगी।”
ये भी पढ़ें- ब्रेड खाने से हो सकता है आंतों का कैंसर, ये हैं 5 संकेत, एक्सपर्ट ने दी जरूरी सलाह
संबंधित खबरें
बच्चे का वजन उम्र के हिसाब से ज्यादा है? जानिए माता-पिता कैसे करें सही मदद
9 mins agoदिल की बीमारी को कैसे पहचानें? WHO ने बताए कार्डियोवेस्कुलर डिजीज के लक्षण
3 hrs agoरोज होती है कब्ज? आपकी ये आदतें बिगाड़ रही हैं पेट की सेहत!
3 hrs agoक्या आप भी डायबिटीज को समझते हैं मामूली बीमारी? इन अंगों के लिए है खतरा
5 hrs agoPMOS से परेशान लड़कियों के लिए मददगार हो सकता है योग, AIIMS ने की रिसर्च
6 hrs agoक्या अंडा खाने से बढ़ता है कैंसर का खतरा? डॉक्टर से जानिए सच
1 day agoहाथ-पैर पर दिखने वाली गांठ कैंसर की है या नहीं कैसे पता चलेगा
1 day agoक्या कैंसर परिवार में पीढ़ी-दर-पीढ़ी चलता है? जानिए पूरी सच्चाई
1 day agoविटामिन B12 की कमी से शरीर में क्या होता है? बॉडी में दिख सकते हैं ये लक्षण
2 days agoहाई बीपी से लेकर डायबिटीज तक, ये बीमारियां बढ़ा सकती हैं स्ट्रोक का खतरा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines