ब्रेड खाने से हो सकता है आंतों का कैंसर, ये हैं 5 संकेत, एक्सपर्ट ने दी जरूरी सलाह

Cancer Causes: क्या ब्रेड खाने वालों को कैंसर हो सकता है? दिल्ली के मशहूर कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि जो लोग नियमित रूप से प्रोसेस्ड चीजों का सेवन करते हैं, उन्हें कैंसर होने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है। इस तरह ब्रेड को लेकर भी वो लोगों को चेतावनी देते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

Source-freepik

Cancer Causes: ब्रेड एक कॉमन फूड है जो लगभग सभी घरों में खाया जाता है। यह ब्रेकफास्ट के रूप में खाया जाता है क्योंकि इसे बनाने में कम समय लगता है और कुछ लोग इसे कच्चा भी खा लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं ब्रेड खाने से कैंसर भी हो सकता है? जी हां, हेल्थ एक्सपर्ट का मानना है कि सफेद ब्रेड, जो मैदे से बनाई जाती है कैंसर की संभावनाओं को कई गुना बढ़ा सकती है। दरअसल, सफेद ब्रेड प्रोसेसिंग मेथड से बनाई जाती है और इसमें मौजूद फाइबर कम हो जाता है। कैंसर एक्सपर्ट डॉक्टर तरंग कृष्णा बताते हैं कि क्यों ब्रेड खाने से परहेज करना चाहिए।

विज्ञापन

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी में स्थित कैंसर हीलर सेंटर के निदेशक डॉक्टर तरंग कृष्णा ने एक पॉडकास्ट शो में खुलासा किया है कि कैंसर खासतौर पर जो पेट और आंतों का कैंसर होता है, वे हमारे खान-पान पर निर्भर करता है। सफेद ब्रेड इनमें से एक है, जो लोग रोजाना खाते हैं। इसके अलावा पैकेट वाले जूस पर भी वे कहते हैं कि 1 लीटर फल का रस ताजे फलों से सस्ता कैसे मिल सकता है। ये जूस भी प्रोसेस होते हैं, जिनमें सिर्फ शुगर और आर्टिफिशियल रंग होते हैं, जो कैंसर को बढ़ावा देता है।

विज्ञापन

कोलन कैंसर का बढ़ता रिस्क

कैंसर रिसर्च यूके की रिपोर्ट बताती हैं कि साबुत अनाजों के सेवन से कैंसर के रिस्क को कम किया जा सकता है लेकिन जब सफेद ब्रेड जैसी चीजों का अनियंत्रित रूप से सेवन किया जाता है तो उससे कैंसर का रिस्क बढ़ता है। रिपोर्ट के मुताबिक, सिर्फ सफेद ब्रेड नहीं सफेद चावल, सफेद पास्ता आदी भी कैंसर का कारण है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि इन्हें बनाने के लिए अनाजों को रिफाइनिंग प्रोसेस से गुजारा जाता है। वहां पॉलिशिंग के बाद इसके अच्छे गुण समाप्त हो जाते हैं। ऐसी चीजें सबसे ज्यादा कोलन कैंसर का रिस्क बढ़ाती है।

विज्ञापन

कोलन कैंसर क्या है?

मैक्स हेल्थकेयर में ऑन्कोलॉजी विभाग के निदेशक डॉ. कुमारदीप दत्ता चौधरी कहते हैं कि कोलन कैंसर आंतों का कैंसर होता है, जो एसिडिक चीजों और प्रोसेस्ड फूड्स से होता है। इसमें हमारी पेट की बड़ी आंतों में होता है। यहां छोटी-छोटी ग्रंथियां बन जाती है, जो ट्यूमर का रूप ले लेती है।

कोलन कैंसर के संकेत क्या है?

  • पेट में दर्द या ऐंठन होना।
  • कब्ज या दस्त रहना।
  • मल में खून आना।
  • वजन कम होना।
  • थकान या कमजोरी महसूस करना।

कोलन कैंसर के कारण जानिए?

कैंसर से बचाव के उपाय

  • अपनी डाइट में फाइबर का सोर्स बढ़ाएं- फलों और सब्जियों को शामिल करें।
  • सफेद ब्रेड, जंक फूड और प्रोसेस्ड मीट्स का सेवन कम करें।
  • रोजाना व्यायाम करें।
  • धूम्रपान और शराब के सेवन से दूरी बनाएं।
  • अगर किसी को ब्रेड खानी है तो वह सफेद की जगह मोटे अनाज से बनी मल्टीग्रेन ब्रेड का सेवन कर सकता है। मगर ध्यान रहे रोजाना ब्रेड नहीं खानी चाहिए।

ये भी पढ़ें- भारत में कितना फैला ब्रेस्ट कैंसर? जानें कारण, 6 संकेत और कैसे होगा बचाव

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ