सुबह खाली पेट 1 गिलास पानी में घी मिलाकर पीने से क्या होगा? बाबा रामदेव ने गिनाए फायदे

Warm Water With Ghee Benefits: देसी घी फैट का सबसे बेहतरीन सोर्स माना जाता है। इससे शरीर में गुड फैट्स बढ़ते हैं। हालांकि, घी खाने के कई तरीके हैं लेकिन खाली पेट 1 गिलास गर्म पानी में मिलाकर पीने से 1 नहीं बल्कि 5 चमत्कारी लाभ मिलेंगे। आइए जानते हैं बाबा रामदेव से पीने का सही तरीका।

Source-ani

Warm Water With Ghee Benefits: आयुर्वेद में घी को अमृत समान माना जाता है। योग गुरु बाबा रामदेव ने इसे अपनी रोजाना की दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी है। उनका मानना है कि सुबह खाली पेट 1 गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से शरीर को अंदर से मजबूती मिलती है। यह न केवल पाचन शक्ति को दुरुस्त करता है, बल्कि शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स को बाहर निकालने, स्किन को ग्लोइंग बनाने और दिमाग को तेज करने में भी मदद करता है। आइए जानते हैं देसी घी और पानी पीने के फायदे।

विज्ञापन

घी सेहतमंद गुणों का भंडार

घी एक गुड फैट का सोर्स होता है। इसमें विटामिन ए, डी, ई, के, एंटीऑक्सिडेंट्स और हेल्दी फैट्स होते हैं। घी में इंफ्लेमेशन प्रॉपर्टीज होती हैं, जो सूजन को कम करती है। शुद्ध देसी घी इम्यूनिटी को मजबूत करता है। बाबा रामदेव कहते हैं देसी घी खाने से ब्रेन हेल्थ भी इंप्रूव होती है।

विज्ञापन

गुनगुने पानी में घी मिलाकर खाने के 5 फायदे

दिमाग की बीमारियों से सुरक्षा- बाबा रामदेव कहते हैं कि देसी घी खाने से कभी भी दिमाग का रोग नहीं होगा। घी हमारी मेमोरी को बढ़ाता है और सोचने-समझने की शक्ति को तेज करता है। पार्किसन, डिमेंशिया और अल्जाइमर जैसे रोग भी नहीं होंगे।

विज्ञापन

आंखों की समस्या से दूर- देसी घी खाने से कभी भी आंखों की कोई समस्या नहीं होगी। ड्राई आइज, आंखों में जलन, खुजली या फिर इंफेक्शन कभी जल्दी नहीं घेरेगा।

स्किन प्रॉब्लम्स से बचाव- अगर कोई रूखी बेजान त्वचा से परेशान है, तो उन्हें भी पानी में देसी घी मिलाकर खाना चाहिए।

विज्ञापन

मांसपेशियों को मजबूती- शारीरिक रूप से कमजोर लोगों को अपनी डाइट में देसी घी को शामिल करना चाहिए। घी अच्छा फैट होता है, जो मसल्स और हड्डियों को मजबूत कर, उनमें होने वाले दर्द इत्यादि की समस्या से राहत दिलाते हैं।

इम्यूनिटी- देसी घी खाने से इम्यूनिटी एकदम बढ़िया रहती है। ये सुपर इम्यूनिटी बूस्टर फूड माना जाता है, जो रोजाना खाने से बीमारियों से दूर रखता है।

विज्ञापन

देसी घी खाने का सही तरीका क्या है?

अक्सर लोग घी को रोटी के साथ खाते हैं, जो की इसके सेवन का सही तरीका नहीं है। रोटी पर घी लगाकर खाने से घी जल्दी नहीं पचता जिससे अपच और गैस हो सकती है। इस तरह घी खाने से शरीर को उसका पर्याप्त लाभ भी नहीं मिलता है। गुनगुने पानी में घी मिलाकर पीने से मेटाबॉलिज्म स्ट्रॉन्ग होता है। सुबह-सुबह हमारी बॉडी को किसी अच्छे फैट की जरूरत होती है, देसी घी इसका सबसे बेहतरीन विकल्प होता है।

कुछ सावधानियां बरतना जरूरी

  • डायबिटीज, मोटापा और लिवर संबंधी मरीज घी का सेवन डॉक्टर की सलाह से करें।
  • रोजाना 1-2 चम्मच से ज्यादा घी पीना सही नहीं है।

ये भी पढ़ें-विटामिन-B12 की कमी होने पर महिलाओं के शरीर में होने लगते हैं बदलाव, डॉक्टर से जानें 5 शुरुआती संकेत

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ