Bathua Leaves Washing Tips: बथुआ के पत्तों को कैसे करें साफ? ये वायरल ट्रिक मिनटों में निपटा देगी काम

Bathua Cleaning Tips: बथुआ बनाने से ज्यादा मुश्किल धोना होता है. इसके पत्ते को एक-एक करके साफ करने और किरकिराहट दूर करने में काफी वक्त लग जाता है. लेकिन, इन टिप्स की मदद से ये काम काफी आसान बनाया जा सकता है.

Bathua Leaves Cleaning Tips (2)

बथुआ धोने के लिए नीचे बताए गए स्टेप को फॉलो करें- Image Credit- Freepik

Bathua Ka Saag Saaf Karne Ka Tarika: बथुआ इस मौसम में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है. इसके पराठे और साग बहुत बनाए जाते हैं. कहा जाता है कि बथुआ हेल्थ के लिए बहुत फायदेमंद होता है. अगर आप बथुए का सेवन नहीं करते हैं तो अपने आहार में जरूर शामिल करें. हालांकि, कुछ लोग बथुआ सिर्फ इसलिए नहीं खाते क्योंकि उन्हें इसे साफ करना टाइम टेकिंग लगता है. इसमें मिट्टी होने की वजह से लोगों को धोने में बहुत वक्त लग जाता है. लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि हम आपको शेफ पंकज भदौरिया के द्वारा बताए गए टिप्स साझा कर रहे हैं. इनकी मदद से ना सिर्फ गंदगी साफ होगी, बल्कि काम भी आसानी से हो जाएगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

बथुआ के पत्ते धोने के टिप्स | Bathua Leaves Washing Tips 

शेफ पंकज भदौरिया का कहना है कि आप बथुआ बहुत ही आसानी से धो सकते हैं. इसके लिए आपको कुछ सामग्रियों की जरूरत होगी, जिसे नीचे बताए गए स्टेप बाय स्टेप फॉलो करना होगा.

सामग्री

  • बड़ा बर्तन 
  • सफेद सिरका

विधि

  • सबसे पहले बथुआ को अच्छी तरह से साफ करें. खराब बथुआ हटा दें और बाकी के पत्ते को एक साथ करके रखें. अगर आप चाहें तो टहनी को भी हटा सकते हैं. 
  • अब एक बड़ा बर्तन लें और इसमें बथुआ को भिगोकर रख दें. पानी पत्तों से ऊपर करके रखना है, ताकि गंदगी को अच्छी तरह से साफ किया जा सके.
  • अब पत्तों को ऊपर नीचे करें और यह पानी फेंक दें. अब दोबारा पानी भरकर ऊपर से पत्तियों को निकाल लें, क्योंकि मिट्टी नीचे बैठ जाती है. 
  • बथुआ के पत्ते जिस बर्तन में निकालें हैं, उसमें पानी और सफेद सिरका डालें. लगभग 5 मिनट के लिए ऐसे ही छोड़ दें. यकीनन गंदगी आसानी से साफ हो जाएगी. 
  • बथुआ गर्म पानी से साफ किया जा सकता है, बस आपको हल्का गर्म पानी इस्तेमाल करना होगा.

कैसे काटें बथुआ के पत्ते?

आप एक रबड़ का इस्तेमाल करें. इससे बहुत ही आसानी से बथुआ कट जाएगा. इसके लिए सबसे पहले सारे पत्ते एक साथ करें और रबड़ से बांध दें. अब चॉपिंग बोर्ड पर रखें और बारीक काट लें. यकीनन आपको बहुत ही फायदा होगा और आप आसानी से इसका इस्तेमाल भी कर पाएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ