Pankaj Tripathi चाय में अदरक नहीं इन चीजों को डालकर बनाते हैं स्पेशल Tea, सर्दियों में एक बार बना ली तो आ जाएगा मजा

Kadak Masala Chai Recipe: बॉलिवुड के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी ने अपने खास अंदाज में मसाला चाय बनाने की रेसिपी शेयर की है, जो सर्दियों में आपको काफी ज्यादा फायदा पहुंचा सकती है. साथ ही यह आपके शरीर में इम्युनिटी बूस्ट करने के साथ स्वाद को भी अलग लेवल पर पहुंचा सकती है. तो आइए जानते हैं इस रेसिपी के बारे में.

घर पर बनाएं पंकज त्रिपाठी स्टाइल मसाला चाय . Image Source Freepik

घर पर बनाएं पंकज त्रिपाठी स्टाइल मसाला चाय . Image Source Freepik

Pankaj Tripathi Special Masala Chai Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जिनकी सुबह चाय से शुरू होती है. कोई अदरक वाली चाय पीना पसंद करता है तो कोई मसाला वाली चाय का दीवाना होता है. सर्दियों में अगर हाथों में गरम चाय मिल जाए तो यह किसी वरदान से कम नहीं होता. बॉलिवुड के फेमस एक्टर पंकज त्रिपाठी ने एक खास कडक मसाला चाय की रेसिपी शेयर की है. अगर आपने इसे एक बार बना लिया, तो बार बार पीने का मन करेगा. अगर आप भी मसाला चाय पसंद करते हैं, तो पंकज त्रिपाठी की इस रेसिपी को जरूर ट्राई करें.

विज्ञापन

पंकज त्रिपाठी की चाय में क्या है इतना खास?

अगर आप टेस्टी और कडक मसाला चाय बनाना चाहते हैं, तो इसे घर पर आसानी से बनाया जा सकता है. इसके लिए आपको कुछ ही चीजों की जरूरत होगी, जैसे –

विज्ञापन
  • तेज पत्ता (Bay Leaf)
  • इलायची (Cardamom)
  • लौंग (Clove)
  • काली मिर्च (Black Pepper)

एक्टर पंकज त्रिपाठी के अनुसार, चाय बनाने के लिए सबसे पहले पानी उबालें. इसके बाद उसमें मसाले और तेज पत्ता डालें और 2 से 3 मिनट तक उबलने दें, ताकि मसालों का फ्लेवर पानी में आ जाए. फिर अपनी पसंद के अनुसार दूध और शक्कर डालें और कुछ देर तक चाय को पकने दें. इसके बाद चाय को छानकर गरमा गरम सर्व करें. पंकज त्रिपाठी कहते हैं कि अगर इसे पोडा या बिस्किट के साथ खाया जाए, तो स्वाद और भी बढ़ जाता है.

विज्ञापन

सर्दियों में मसाला चाय पीने के फायदे

अगर आप सर्दियों में रोजाना मसाला चाय का सेवन करते हैं, तो इससे आपको कई फायदे मिल सकते हैं. यह शरीर में गर्माहट बनाए रखती है. दालचीनी, लौंग और अदरक जैसे मसाले शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं, जिससे ठंड से बचाव होता है. इसके साथ ही यह इम्युनिटी बढ़ाने में मदद करती है और सर्दी जुकाम से राहत दिलाने में भी फायदेमंद होती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ