Health Tips: पानी मनुष्य जीवन के लिए अहम तत्व है। पानी से शरीर में जल की कमी नहीं होती है। इसके बिना बॉडी डिहइड्रेट हो सकती है। हालांकि, शरीर को हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी है, लेकिन इसके लिए सिर्फ पानी पीना ही एकमात्र उपाय नहीं है। क्योंकि असल में सिर्फ पानी हाइड्रेशन का काम नहीं करता है। हाइड्रेशन के लिए इलेक्ट्रोलाइट्स का शरीर में होना जरूरी होता है। क्या होते हैं ये इलेक्ट्रोलाइट्स और कैसे शरीर में बढ़ा सकते हैं इसका लेवल? जानिए सब कुछ।
इलेक्ट्रोलाइट्स क्या है?
इलेक्ट्रोलाइट्स फिजिकल एक्टिविटी को बनाए रखने में खास रोल प्ले करते हैं। दरअसल, ये मिनरल्स होते हैं, जो पानी में घुलकर आयन के रूप में शरीर में रहते हैं और अपना काम करते हैं। इन मिनरल्स में सोडियम, पोटेशियम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, क्लोराइड, और बाइकार्बोनेट जैसे तत्व शरीर में मौजूद रहते हैं।
ये भी पढ़ें- Vitamin-D की कमी सेहत के लिए कैसे खतरनाक?
इलेक्ट्रोलाइट्स क्यों जरूरी हैं?
इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर में पानी का संतुलन बनाए रखने के लिए जरूरी होते हैं। सोडियम और पोटेशियम शरीर के सेल्स के अंदर और बाहर पानी की मात्रा को नियंत्रित करते हैं। इलेक्ट्रोलाइट्स, मांसपेशियों के काम को करने में भी सहायता प्रदान करते हैं। इसके अलावा, इलेक्ट्रोलाइट्स आपके शरीर को हर प्रकार की गंभीर बीमारियों से बचाने, नर्व्स की फंक्शनिंग तथा शरीर का pH लेवल मेंटेन रखने में सहायता प्रदान करता है।
Photo Credit- Freepik
इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के संकेत
इलेक्ट्रोलाइट्स कम होने से आप हमेशा चिड़चिड़े रहते हैं। बीमार रहते हैं। आपको हमेशा थकान महसूस होगी। अगर सिर में ज्यादा दर्द रहता है, तो भी यह इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के संकेत होते हैं। तेज हार्टबीट होना भी इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी का लक्षण है। इन सभी संकेतों को नजरअंदाज करना सही नहीं है।
इलेक्ट्रोलाइट्स का सोर्स क्या है?
इलेक्ट्रोलाइट्स के पानी के अलावा भी कुछ नेचुरल सोर्स है, जैसे सोडियम जो नमक में पाया जाता है। पिंक हिमालयन सॉल्ट इलेक्ट्रोलाइट्स का बेहतरीन सोर्स है। पोटेशियम के लिए केले और शकरकंद खा सकते हैं। वहीं, मैग्नीशियम के लिए बादाम, काजू और कद्दू के बीज खाना फायदेमंद होता है।
ये भी पढ़ें- विटामिन बी-12 की कमी की 5 बड़ी वजहें
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
हड्डियां ही नहीं, शरीर के कई हिस्सों को चुपचाप नुकसान पहुंचाती है Vitamin D
4 hrs agoमिलेट्स क्या होते हैं और क्यों खाने चाहिए? FSSAI से जानिए Millets के फायदे
5 hrs agoक्या कम शराब पीने से भी बढ़ सकता है कैंसर का खतरा? WHO ने बताया
6 hrs agoपीरियड्स रेग्युलर ना आना, ज्यादा बहाव इन 3 कैंसर का हो सकता है लक्षण
9 hrs agoलगातार हेडफोन लगाने से हो सकता है कानों को नुकसान, जानें सही तरीका
9 hrs agoक्या सुबह नींबू पानी पीने से वजन तेजी से घटता है? रिसर्च से जानिए
13 hrs agoबेबी प्लानिंग से पहले हर Couple को इन बातों का रखना चाहिए ख्याल
1 day agoसर्दी-जुकाम ने जकड़ लिया है तो घर पर बनाकर पिएं यह काढ़ा, महसूस होगा आराम
1 day agoपथरी का दर्द कहां होता है और कैसा महसूस होता है? डॉक्टर ने बताया
1 day agoविटामिन D की गोली पानी के साथ खाकर कहीं आप भी तो नहीं कर रहे पैसे बर्बाद?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines