Health Tips: कमर दर्द महिलाओं में एक आम समस्या है, खासकर 30 की उम्र के बाद या फिर प्रेग्नेंसी (Pregnancy) के बाद यह दर्द और भी बढ़ सकता है. कई बार यह कैल्शियम (Calcium) की कमी, लंबे समय तक गलत पॉस्चर में बैठने, भारी वजन उठाने या मांसपेशियों में जकड़न के कारण होता है. लगातार पेनकिलर लेने से जहां शरीर पर साइड इफेक्ट (Side Effect) हो सकता है, वहीं प्राकृतिक उपायों से इसे जड़ से ठीक किया जा सकता है. अगर आप इस परेशानी से राहत पाना चाहती हैं तो अपनी डाइट में सिर्फ एक चीज शामिल करें जो कि काफी ज्यादा आसान और सस्ता , असरदार घरेलू उपाय है, जिसका नियमित सेवन आपकी कमर के दर्द को धीरे-धीरे कम कर सकता है. आइए जानते हैं किस एक चीज का सेवन जरूर करना चाहिए.
रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाने के फायदे
अगर आप रोजाना भुने हुए चने का सेवन करती हैं तो ये आपको कमर के दर्द से राहत दिलाने में काफी ज्यादा मदद करेगा.
स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और अगर आप रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाते हैं तो यह आपकी सेहत को कई तरीकों से फायदा पहुंचा सकता है. इनमें प्रोटीन (Protein), फाइबर (Fiber), आयरन (Iron), मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और कई जरूरी मिनरल्स पाए जाते हैं, जो शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ लंबे समय तक पेट भरा रखने में मदद करते हैं. रोजाना भुने चने का सेवन करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, कब्ज की समस्या दूर रहती है और मेटाबॉलिज्म (Boost Metabolism)
बेहतर होता है. इसके अलावा, यह ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने, वजन घटाने और मांसपेशियों को मजबूत बनाने में भी सहायक है.
ये भी पढे़ं-फैटी लिवर है धीमा जहर! डॉक्टर ने बताया रोजाना क्या खाने पर ठीक होगा Fatty Liver
भुने चने खासतौर पर महिलाओं के लिए भी फायदेमंद हैं क्योंकि यह शरीर में आयरन की कमी को दूर करने में मदद करता है और हार्मोनल बैलेंस (Harmone Balance) बनाए रखने में भी सहायक होता है. इसलिए, अगर आप एक हेल्दी स्नैक (Healthy Snack) की तलाश में हैं, तो रोजाना एक मुट्ठी भुने चने खाना एक बेहतरीन आदत हो सकती है.
इसके साथ ही आप चाहें तो इसको गुण के साथ पका कर इसका मीठी स्नेक बना सकती हैं. जो कि आपकी मिठाई की क्रेविंग को कम करने के साथ पेट को फुल रखने में भी काफी मदद करेगा.
ये भी पढे़ं-आंख हर समय रहती है लाल तो यह हो सकती है वजह, आई सर्जन ने कहा कभी ना इग्नोर करें ये लक्षण
संबंधित खबरें
ब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
11 hrs agoचेहरा टेढ़ा होना, हाथ-पैर में अचानक कमजोरी या सुन्नपन… AIIMS ने बताया
16 hrs agoनेफ्थलीन बॉल्स का करते हैं इस्तेमाल? कई देशों में बैन है यह कीटनाशनक दवा
18 hrs agoHIV होने पर जीभ पर दिखते हैं ऐसे निशान, जानिए पुरुषों में एचआईवी के लक्षण
19 hrs agoबिना भूखे रहे और जल्दबाजी किए ऐसे घटाएं वजन, यहां जानें सीक्रेट
1 day agoसिर्फ महिला की नहीं, पुरुषों की सेहत से भी जुड़ा है बच्चा न होने का मामला
1 day agoहाई बीपी से किडनी और दिमाग को कैसे पहुंचता है नुकसान?
1 day agoकहीं बवासीर समझकर कैंसर को तो नहीं कर रहे नजरअंदाज? डॉक्टर ने बताया
1 day agoसिरदर्द समझकर न करें नजरअंदाज! माइग्रेन के ये लक्षण जान लें
2 days agoपोलियो की खुराक मिस की? कहीं आप अपने बच्चे को खतरे में तो नहीं डाल रहे!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines