Health Tips: किडनी का हेल्दी रहना सबसे ज्यादा जरूरी है। साथ ही आपको ये भी पता होना चाहिए की किडनी ठीक से काम कर रही है या नहीं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. परवेज़ के अनुसार, एक आसान तरीका है, जिससे की आप खुद पता कर सकते हैं कि आपकी किडनी ठीक है या नहीं। यूरोलॉजिस्ट ने इंस्टाग्राम पर बिना किसी RFT टेस्ट या किडनी फंक्शन टेस्ट के किडनी की सेहत की जांच करने के बारे में बताया। आइए जानते हैं कि डॉक्टर क्या कहते हैं?
किडनी ठीक से काम कर रही हैं या नहीं?
डॉ. परवेज़ के अनुसार, किडनी की सेहत जानने का सबसे अच्छा तरीका ‘पेशाब’ है। उन्होंने बताया, “आम तौर पर, एक व्यक्ति का पेशाब 0.5 से 1 मिली लीटर प्रति किलोग्राम प्रति घंटा होता है। इसका क्या मतलब है कि 0.5-1 मिली/किग्रा/घंटा। उदाहरण के लिए, 50 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति का पेशाब लगभग 50 मिली होना चाहिए। इससे पता चलता है कि उनकी किडनी पूरी तरह से काम कर रही है ।
ये भी पढ़ें- गर्मियों में इन 5 तरीकों से करें डेंगू से बचाव, डॉक्टर ने दिए सुझाव
पेशाब की जांच कैसे करें?
डॉ. परवेज ने कम से कम 10 घंटे के पेशाब को चेक करने का सुझाव दिया। फिर उसके अनुसार, 50 किलो वजन वाले व्यक्ति के लिए प्रोडक्सन लगभग 500 मिलीलीटर हो जाता है। उन्होंने सुझाव दिया कि आप बिसलेरी की एक लीटर की बोतल ले सकते हैं और चेक कर सकते हैं। यदि आपको सही से पेशाब हो रहा है तो इसका मतलब है कि आपकी किडनी बिल्कुल ठीक है। आप इस आसान टेस्ट से पता कर सकते हैं कि आपकी किडनी कितनी अच्छी तरह काम कर रही है।
डॉक्टर ने दिए सुझाव
डॉ. परवेज ने बताया कि किडनी फंक्शन टेस्ट करने के लिए सिर्फ यूरिन आउटपुट ही काफी होता है। यह टेस्ट बड़े अस्पतालों में या गंभीर परिस्थितियों में किया जाता है, जैसे कि सेप्सिस, शॉक या फिर मरीज के आईसीयू में भर्ती होने पर। तब सबसे पहले डॉक्टर यूरिन आउटपुट चेक करते हैं और इस बात का पूरा अंदाजा लगाते हैं कि हमारी किडनी किस तरह काम कर रही है।
ये भी पढ़ें- खरबूजे के साथ भूलकर भी न खाएं ये सफेद चीजें, जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
पतली कमर और चपटे पेट के लिए ये 5 योग हैं बेस्ट, फिट दिखने लगेगा शरीर
9 hrs agoसाइलेंट निमोनिया क्या है? बिना बुखार और खांसी के भी हो सकता है इंफेक्शन
13 hrs agoकिस कारण हकलाने लगता है व्यक्ति? AIIMS के प्रोफेसर ने बताया
13 hrs agoआयोडीन की कमी का कारण बन रहा है काला नमक, बढ़ा रहा है घेंघा का खतरा
16 hrs agoकैसे पता चलेगा डेंगू हो गया है, यहां जानिए Dengue होने के लक्षण
17 hrs agoपिता की स्मोकिंग का गर्भ में पल रहे बच्चे पर असर? जानिए क्या कहती है साइंस
1 day agoआयोडीन की कमी से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं? जानिए कैसे दूर होगी कमी
1 day agoकैंसर के ऑपरेशन में नहीं पड़ेगी ज्यादा खून की जरूरत, AIIMS ने बताया
1 day agoपसलियों को मुड़वा और तुड़वाकर पतली हो रही हैं महिलाएं, क्या है यह सर्जरी
1 day agoचेहरे की एक फोटो बताएगी कैंसर का मरीज बच सकेगा या नहीं: रिसर्च
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines