हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

40 की उम्र में फिट रहने के लिए करें रोज करें ये 4 एक्सरसाइज, मसल्स होंगी मजबूत, दूर रहेंगी बीमारियां

विज्ञापन

Health Tips: उम्र बढ़ने के साथ शरीर की स्ट्रेंथ, बैलेंस और मसल पावर धीरे-धीरे कम होने लगती है। ऐसे में हमें समय रहते अपनी लाइफस्टाइल को बदलने की जरूरत होती है। अगर आप 30-40 की उम्र में ही नियमित रूप से सही एक्सरसाइज करना शुरू कर दे तो उम्र बढ़ने पर भी आपका शरीर दूसरों की तुलना में अधिक मजबूत और स्वस्थ रहेगा। फिजिकल थेरेपिस्ट एंडी फाटा चान कहते हैं कि सही मूवमेंट ही लॉन्ग टर्म हेल्थ और फिटनेस का मंत्रा है। उन्होंने 4 एक्सरसाइज बताई है, जो आपको 40 की उम्र आने से पहले ही शुरू कर देनी चाहिए।

ये 4 एक्सरसाइज जरूर करें

1.पुशअप्स

फिटनेस एक्सपर्ट बताते हैं कि रोज कम से कम 40 पुशअप जरूर करें। इस व्यायाम को करने से हार्ट अटैक का रिस्क कम होता है। इसे करने के लिए आपको अपने शरीर को सीधा रखना है और अपने हाथों और कंधों को पोजिशन में सेट करके फर्श की ओर छाती को नीचे ले जाएं और फिर ऊपर उठें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- ब्रेड खाने से हो सकता है आंतों का कैंसर, ये हैं 5 संकेत, एक्सपर्ट ने दी जरूरी सलाह

2.पुलअप्स

विज्ञापन

ये एक्सरसाइज करने से पीठ, कंधों और कोर को मजबूत करता है। ये हमारे शरीर की ग्रिप को स्ट्रॉन्ग करता है। लगातार 10 पुलअप्स रोज करने से मसल हेल्थ में भी सुधार होते हैं। इसे करने के लिए आपको एक बार को अपने कंधे की चौड़ाई में पकड़ना है और धीरे-धीरे कंधों के सहारे शरीर को ऊपर और फिर नीचे करना है।

3.सिंगल लेग स्क्वाट

विज्ञापन

कई रिसर्च में इस बात का खुलासा हुआ है कि जो लोग 50 की उम्र में 10 सेकंड तक एक पैर पर बैलेंस नहीं कर पाते, उन्हें समय से पहले मौत का खतरा ज्यादा होता है। सिंगल लेग स्क्वाट क्वाड्स और स्टेबलाइजर मसल्स को मजबूत करता है। इसे करना आसाना है क्योंकि इसके लिए आपको किसी भी अन्य वस्तु की आवश्यकता नहीं होती है। सबसे पहले आप अपने 1 पैर को आगे और दूसरे को पीछ रखें। इस पोजिशन में झुके और वापस खड़े हो जाए।

4.स्क्वाट जंप

विज्ञापन

रोजाना 10 बार स्क्वाट जंप करने से शरीर में बैलेंस बनाने की क्षमता बढ़ती है। इसे करने से मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से भी बचने का मौका मिलता है। इसे करने के लिए आपको अपने कंधों को चौड़ाई तक अपने पैरों को खोलना है। आपको घुटनों से अपने पैर को हल्का मोड़ना है और नीचे होना है। इसे दोबारा रिपीट करते हुए करना है।

ये भी पढ़ें- शुगर कंट्रोल के लिए खाएं ये मशरूम, नई स्टडी में सामने आया ब्लड लेवल करने का आसान तरीका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola