शुगर कंट्रोल के लिए खाएं ये मशरूम, नई स्टडी में सामने आया ब्लड लेवल करने का आसान तरीका

Diabetes Symptoms: शुगर की बीमारी को नियंत्रित करने के लिए खाइए मिल्की मशरूम। हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई एक स्टडी में पाया गया है कि ये ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करेगा और शरीर में इसे

Source-news 24

Diabetes Symptoms: नई रिसर्च में पाया गया है कि डायबिटीज या हाई ब्लड शुगर के मरीजों के लिए एक विशेष प्रकार की मशरूम का सेवन करने से ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद मिल सकती है। हिमाचल प्रदेश के सोलन में हुई इस स्टडी के मुताबिक, नियमित रूप से मिल्की मशरूम का सेवन करने से इंसुलिन सेंसिटिविटी बढ़ती है और खून में ग्लूकोज का स्तर प्राकृतिक तरीके से संतुलित रहता है। डायबिटीज एक लाइफस्टाइल डिजीज है, जो खराब खान-पान और अव्यवस्थित जीवनशैली के चलते होती है। युवाओं में इसके होने की संभावनाएं इन कारणों से ही बढ़ गई हैं। आइए जानते हैं इस मशरूम के बारे में कि आखिर क्यों ये खास है।

विज्ञापन

रिसर्च में साबित हुई बात

हिमाचल प्रदेश के सोलन में खुंब अनुसंधान निदेशालय द्वारा मशरूम की एक नई प्रजाती पाई गई है, जिसे मिल्की मशरूम कहा जाता है। ये मशरूम दूध जैसे सफेद होती है और इस पर बटन मशरूम जैसा कोई दाग नहीं होता है। इसका उत्पादन भी कम पैसों में ज्यादा मात्रा में किया जा सकता है। ऐसे ये किसानों के लिए भी ये लाभकारी साबित होगा।

विज्ञापन

रिसर्च सेंटर में टीम ने 32 अलग-अलग प्रयोगशालाएं बनाई थी, जिसमें करीब 321 किस्मों की मशरूम पर परीक्षण किया गया था। टेस्टिंग पूरे 3 सालों तक चली थी। हालांकि, अन्य मशरूम भी सेहत के लिए गुणकारी थे, मगर मिल्की मशरूम मुख्य रूप से डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद पाया गया है।

विज्ञापन

डायबिटीज रोगियों के लिए राहत की खबर

डायबिटीज के मरीजों के लिए यह खबर बड़ी राहत देने वाली है खासतौर पर जो दवाओं के साइड इफेक्ट से बचना चाहते हैं या शुगर को कंट्रोल करने के लिए प्राकृतिक उपाय तलाश रहे हैं। इस अध्ययन में शोधकर्ताओं ने बताया कि मशरूम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बायोएक्टिव कंपाउंड ब्लड शुगर को स्थिर रखने में अहम भूमिका निभाते हैं।

Diabetes Causes By AI

विटामिन-सी से भरपूर मशरूम

रिसर्च में शामिल एक्सपर्ट्स सीएस वैद्या और एमएल शर्मा बताते हैं कि ये मशरूम विटामिन-सी से भरपूर होता है। 100 ग्राम मिल्की मशरूम में 8.60 ग्राम विटामिन-सी होता है। इसके अलावा, इसमें विटामिन-बी 3 और नाइसिन भी पाया जाता है। नाइसिन ऐसा तत्व है, जो शरीर में भोजन को ऊर्जा में बदलने का काम करता है। एक्सपर्ट्स का कहना कि जापान और चीन के बाद भारत में इस मशरूम की खेती सबसे ज्यादा है और अगले 2 सालों में भारत जापान से आगे निकल सकता है। ये मशरूम फाइबर से भरपूर होता है, जो ब्लड शुगर को नियंत्रित रखता है।

विज्ञापन

टाइप-2 डायबिटीज के 5 शुरुआती संकेत

  • बार-बार पेशाब आना।
  • बहुत अधिक प्यास लगना।
  • अचानक वजन बढ़ना या घटना।
  • धुंधला दिखाई देना।
  • घावों का जल्दी न भरना।

ये भी पढ़ें- देश के युवाओं में बढ़ रहे सिर और गले के कैंसर के मामले, जानें लक्षण और बचाव

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ