इन 3 आदतों से दूर होगी कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की बीमारियां, एक्सपर्ट ने दी सलाह

Health Tips: हार्ट की बीमारियों और कोलेस्ट्रॉल की समस्याएं इन दिनों काफी आम हो गई हैं। ये दोनों एक-दूसरे से संबंधित हेल्थ प्रॉब्लम्स हैं। एक्सपर्ट बताते हैं कि आप अगर अपनी दिनचर्या में इन 3 आदतों को शामिल करते हैं, तो ये दोनों प्रॉब्लम्स से छुटकारा मिल सकता है।

Health Tips

Health Tips

Health Tips: कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्याएं आजकल दुनियाभर के लिए एक बड़ी चिंता बन चुकी हैं। यह हमारी लाइफस्टाइल से जुड़ी समस्याएं हैं। अगर हमारी दिनचर्या अच्छी नहीं होगी, तो ये बीमारियां जल्दी लोगों को घेरती हैं। यदि आप अपने खानपान और दिनचर्या में बदलाव करते हैं, तो इन समस्याओं से बच सकते हैं। एक्सपर्ट्स मानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्याओं को कंट्रोल में रखने के लिए आपको ये तीन महत्वपूर्ण बदलाव करने चाहिए। आइए जानते हैं इस पर एक्सपर्ट की सलाह।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

नफील्ड हेल्थ ब्राइटन हॉस्पिटल, इंग्लैंड के कंसल्टेंट कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर क्रिस्टोफर ब्रोयड बताते हैं कि लाइफस्टाइल में सही आदतों का पालन न करने से कोलेस्ट्रॉल की बीमारियों का जोखिम बढ़ता है। इसमें हार्ट की बीमारी सबसे ऊपर होती है। इसका कारण वजन बढ़ना, कम फिजिकल एक्टिविटी और नींद पूरी न होना है। डॉक्टर ने 3 खास बातों के बारे में बताया है, जिसका पालन करने से इन दोनों बीमारियों से बचा जा सकता है।

विज्ञापन

ये 3 बदलाव बड़े जरूरी

1. नींद को प्राथमिकता दें- डॉक्टर कहते हैं कि कोलेस्ट्रॉल एक प्रकार का गंदा फैट है, जो शरीर की धमनियों में जमता है। पर्याप्त नींद न लेना इस बीमारी का सबसे बड़ा कारण होता है। 7 से 8 घंटे की नींद न लेने से दिल पर प्रेशर पड़ता है, जिससे ब्लड प्रेशर भी असंतुलित होता है। कार्डियो एक्सपर्ट कहते हैं कि नींद पूरी करने के लिए आपको जल्दी सोने और जल्दी उठने की आदत डालनी चाहिए।

विज्ञापन

2. सूरज की रोशनी से दूरी- धूप या फिर सूरज की रोशनी से संपर्क में न रहने से शरीर में विटामिन-डी की कमी हो जाती है। विटामिन-डी कम होने से हार्ट हेल्थ पर नेगेटिव इंपैक्ट पड़ता है। इस विटामिन की कमी से सूजन भी होती है। दिल के रोगियों को सुबह के समय धूप में कुछ समय बिताना जरूरी है, ताकि हार्ट हेल्थ इंप्रूव हो सके।

Cardiac Arrest VS Heart Attack

फोटो क्रेडिट- Meta AI

विज्ञापन

3. क्रोनिक स्ट्रेस- डॉक्टर ब्रोयड कहते हैं कि अधिक तनाव होना भी दिल और कोलेस्ट्रॉल की बीमारियों का जोखिम बढ़ाता है। तनाव में रहना इन दिनों काफी आम हो गया है क्योंकि लोगों की प्रोफेशनल लाइफ हैक्टिक और प्रेशरफुल हो गई है। स्ट्रेस मैनेजमेंट के लिए आपको शराब और स्मोकिंग से परहेज कर फिजिकल एक्टिविटी और मेडिटेशन का सहारा लेना चाहिए।

क्या न करें?

  1. पूरे-पूरे दिन एक जगह बैठना सही नहीं है।
  2. देर रात तक जागना भी सेहत के लिए नुकसानदायक है।
  3. अकेला रहना भी सही नहीं है, खुद को सोशल लाइफ में एक्टिव रखें।

ये भी पढ़ें- हाई ब्लड शुगर के 5 संकेत, भूलकर भी न करें इग्नोर

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ