हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Health News: शरीर के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये 3 फूड, जानें जबरदस्त फायदे

विज्ञापन

Health News: भारत में आज भी रिलेशनशिप के बारे में लोग खुलकर बात करने में झिझकमहसूस करते हैं। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि मनुष्य के शरीर को बेहतर रिलेशनशिप की जरूरत उसी तरह है, जैसे भूख के लिए खाने की आवश्यकता होती है। कुछ ऐसे भी लोग हैं, जो एक वक्त के बाद ये सुख नहीं ले पाते। इसकी कई वजहें हो सकती हैं।

हम आपको ऐसे 3 सुपरफूड बता रहे हैं, जिनके सेवन से संबंधों में ताजगी पाई जा सकती है। इससे आप जिंदगी को खुशनुमा बना सकते हैं और भरपूर आनंद ले सकते हैं।

अभी पढ़ें – अगर करते हैं भांग का सेवन तो हो जाएं सावधान, नए शोध में डरावना खुलासा

विज्ञापन

अखरोट

अखरोट ओमेगा-3 फैटी एसिड का एक अच्छा स्रोत हैं, जो स्वास्थ्य शरीर के साथ स्वस्थ मस्तिष्क के लिए भी काफी फायदेमंद है। अखरोट में पाए जाने वाले तत्व पुरुषों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। इसके सेवन से कई तरह के विकारों से छुटकारा पा सकते हैं। अखरोट शरीर की दुर्बलता को दूर करने में काफी मददगार होता है। अखरोट में आर्जिनिन (arginine) पर्याप्त मात्रा में होता है।

डार्क चॉकलेट और अंगूर

डार्क चॉकलेट और अंगूर में फ्लेवोनोइड्स भी पाया जाता है, जो खून के गाढ़ेपन को रोकता है। दरअसल, इससे आपकी हेल्थ पर निगेटिव असर भी हो सकता है। इस प्रभाव को रोकने के लिए कुछ कंपाउंड की जरूरत होती है, जो रंगीन फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं। ऐसे में अंगूर का सेवन खास माना गया है।

विज्ञापन

अभी पढ़ें – मॉर्निंग में उठकर रोज करें बस ये 4 काम, स्किन पर हमेशा रहेगा ग्लो

जिंक

जिंक लंबे समय तक एक्टिव रखने में मददगार है। ये सीधे तौर पर पोटेंसी, फर्टिलिटी और काम करने की इच्छा तथा प्रजनन स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। जिंक टेस्टोस्टोरोन को बूस्ट करता है। आप डाइट में जिंक रिच फूड जैसे लीन मीट, काजू, मूंगफली और तिल का तेल शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: यहां दी गई खबर सिर्फ जानकारी के लिए है। आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले विशेषज्ञ से चिकित्सीय सलाह से जरूर लें। न्यूज 24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

अभी पढ़ें – हेल्थ से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें 

विज्ञापन

Click Here – News 24 APP अभी download करें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola