Benefits Of Parwal In Summer: गर्मियों में परवल खाने ये मिलेंगे ये लाभ, जानें इसके बेजोड़ फायदे

Benefits Of Parwal In Summer

Benefits Of Parwal In Summer

Benefits Of Parwal In Summer: गर्मियों के मौसम में शरीर का बहुत ज्यादा ध्यान रखना पड़ता है। इसके लिए हरी सब्जियां फल और अच्छी डाइट लेने की सलाह दी जाती है।

विज्ञापन

लेकिन आजकल की बिजी लाइफ और खराब जीवनशैली की वजह से ज्यादातर लोग अपने खान-पान पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। अच्छी डाइट लेने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है और हरी सब्जियों को खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं।

विज्ञापन

इसलिए आज हम आपको परवल के फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इसमें भरपूर मात्रा में कैल्शियम, पोटेशियम, विटामिन सी और फाइबर होता है, जो शरीर को कई बीमारियों से दूर रहने में मदद करता है।

विज्ञापन

गर्मियों में परवल खाने ये मिलेंगे ये लाभ

1. स्किन के लिए एक बेहतर ऑप्शन

गर्मियों के मौसम में मिट्टी, धूल, पसीने और प्रदूषण के कारण चेहरे का ग्लो चला जाता है। बेजान और रूखी स्किन गर्मियों में बहुत परेशान करती है। ग्लोइंग स्किन, बेजान और रूखी त्वचा से निजात पाने के लिए परवल का सेवन करना चाहिए।

विज्ञापन

ये चेहरे पर ग्लो के साथ बढ़ती उम्र के निशान भी कम करने में मदद करता है। साथ ही परवल के नियमित सेवन से झाइयों की समस्या को भी दूर किया जा सकता है। (अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या है, तो डॉक्टर से पूछकर ही इसका सेवन करें।)

2. इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी करता है मदद

विज्ञापन

मौसमी बीमारियों से शरीर को बचाने के लिए परवल एक बेहतर ऑप्शन है। इसमें भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो शरीर को कई करह की बीमारियों से बचाता है। परवल के सेवन से इम्यूनिटी को मजबूत करने में मदद मिलती है और ये शरीर को स्वस्थ रखता है।

विज्ञापन

3. पाचन के लिए भी एक बेहतर ऑप्शन

गर्मियों के मौसम में गैस, बदहजमी और कब्ज की समस्या बहुत ही आम हो जाती है। इसके लिए परवल एक बेहतर ऑप्शन है। ये पेट को ठंडा रखता है और पीएच बैलेंस को नियमित रखने में भी मदद करता है। परवल का सेवन करने से बहुत हल्का महसूस होता है और इसके सावन से बाउल मूवमेंट भी ठीक होता है।

विज्ञापन

4. डायबिटीज को कंट्रोल करने में भी करता है मदद

गर्मियों के मौसम में कुछ लोगों की डायबिटीज बढ़ जाती है। परवल के सेवन से आपका ब्लड शुगर कंट्रोल हो सकता है। परवल में भरपूर मात्रा में डायटरी फाइबर होता है, जो डायबिटीज को निंत्रित करने में मदद करता है।

विज्ञापन

5. वजन घटाने के लिए भी बेहतर ऑप्शन

अगर किसी का वजन बढ़ा है, तो वजन को कम करने के लिए परवल सही तरीका हो सकता है। इसमें कैलोरी की मात्रा बहुत कम होती है और ये लंबे टाइम तक पेट को भरा रहने में मदद करता है।

विज्ञापन

Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ