दिन में 300 बार फोन चेक करते हैं? बॉडी दे रही है आपको ये 5 वार्निंग साइन, तुरंत हो जाएं सावधान!

Addiction of Phone: कोई इंसान एक दिन में कितनी बार फोन देखता है. इसका पता एक घंटे के आधार पर लगाया जा सकता है और अगर आंकड़े गंभीर हैं तो आपको इसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.

Addiction of Phone
1 / 6
बार बार फोन में घुसना किस बात की निशानी है? Image Credit- Freepik

Phone Addiction Side Effects: स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का हिस्सा बन चुका है, जिस पर ज्यादातर काम किया जाता है. इसका मतलब यह बिल्कुल भी नहीं है कि बार-बार फोन चेक किया जाए. अगर आप ऐसा करते हैं तो यह आपकी हेल्थ के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, जरूरत से ज्यादा स्क्रीन टाइम शरीर और दिमाग दोनों पर बुरा असर डाल सकता है. अगर आप भी दिनभर में सैकड़ों बार फोन उठाते हैं तो बॉडी आपको कुछ खास संकेत देने लगती है. इन्हें नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है.

विज्ञापन

बार बार फोन में घुसना किस बात की निशानी है?

बार बार फोन में घुसना किस बात की निशानी है?  2 / 6

ऐसा करना दिमागी बीमारी का संकेत है. इंसान फोन में चलाकर सुकून महसूस करता है और इसके बिना बेचैनी होती है. साथ ही, शरीर कई तरह के संकेत देने लगता है, जो किसी बीमारी का रूप भी ले सकते हैं.

विज्ञापन

आंखों में दर्द और धुंधलापन होना

आंखों में दर्द और धुंधलापन होना 3 / 6

बार बार फोन चेक करने से आंखों की रोशनी कम होने लगती है. इससे आंखों में जलन, सूखापन, धुंधला दिखना और सिरदर्द जैसी समस्याएं हो सकती हैं. रात में देर तक फोन चलाने से ज्यादा नुकसान होगा.

थकान महसूस करना

थकान महसूस करना 4 / 6

फोन की लत दिमाग को लगातार एक्टिव रखती है. सोशल मीडिया नोटिफिकेशन और लगातार स्क्रॉलिंग की वजह से ब्रेन को आराम नहीं मिल पाता. इसका असर नींद पर पड़ता है और थकान महसूस होती है.

विज्ञापन

दिल पर असर

दिल पर असर 5 / 6

फोन चलाने से दिल की बीमारी हो जाती है. घंटों तक सिर झुकाकर मोबाइल देखना या दिल के पास फोन रखना भारी पड़ सकता है. इससे निकलवाने वाले रेडिएशन नुकसान पहुंचाते हैं.

चिड़चिड़ापन बढ़ना

चिड़चिड़ापन बढ़ना 6 / 6

बिना फोन चेक करे चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है. बार बार फोन देखना भी एक बीमारी है. यह इंसान का सुकून छीन लेती है और खुद के साथ टाइम बिताने का मौका भी नहीं रहता. इससे चिड़चिड़ापन बढ़ जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन