Health Tips: आज के समय में बहुत से लोग कमर दर्द, हड्डियों की कमजोरी और अन्य शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे हैं. ऐसे में प्राकृतिक और घरेलू उपाय अपनाना सबसे सुरक्षित तरीका है. अगर आप भी अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं और शरीर को फिट बनाए रखना चाहते हैं, तो योगाचार्य रविंद्र का यह आसान नुस्खा आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. जानिए, दूध में किस मीठी चीज को मिलाकर रोजाना खाने से आपका शरीर मजबूत और स्वस्थ रह सकता है.
क्या कहते हैं एक्सपर्ट
योगाचार्य रविंद्र ने अपने सोशल मीडिया पर एक वीडियो डालते हुए बताया कि अगर आपको कमजोरी आ रही है या आपको कमर दर्द और जोड़ो का दर्द रहता है, तो आपको दूध में जलेबी डालकर जरूर खाना चाहिए. यह बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है. इसके साथ ही अगर आप सर्दियों में जुखाम जैसी परेशानियों से जूझ रहे हैं, तो भी इसका सेवन लाभकारी है.
इस तरह करें सेवन
योगाचार्य रविंद्र का कहना है कि इसका सेवन हफ्ते में रोजाना 3-4 दिन करना चाहिए. यह बहुत ही लाभदायक होता है और आपको सर दर्द, घुटनों के दर्द से राहत देने में मदद करता है. ध्यान रहे कि दूध को हल्का गुनगुना कर लें.
ये भी पढे़ं- Hair Care: घर पर इस तरह बनाएं हेयर ग्रोथ स्प्रे, 1 महीने में ही दिखने लगेगा फर्क
दूध में जलेबी खाने के फायदे
योगाचार्य रविंद्र के अनुसार, दूध में जलेबी मिलाकर सेवन करने से शरीर को कई तरह के लाभ मिलते हैं. यह हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करता है और जोड़ो के दर्द व कमर दर्द को कम करता है. साथ ही यह कमजोरी और थकान को दूर करके शरीर में ऊर्जा का संचार करता है. सर्दियों में इसका सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने और जुखाम, सर्दी जैसी समस्याओं से बचाव में भी मदद करता है. नियमित रूप से हफ्ते में 3-4 बार इसका सेवन करने से शरीर स्वस्थ, फिट और जोड़ो में लचीलापन बना रहता है. हल्का गुनगुना दूध इसे और अधिक असरदार बनाता है.
ये भी पढे़ं- Skin Care: रोजाना गर्म पानी में मिलाकर पी लें ये एक चीज, आ जाएगा चेहरे पर नूर
अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसे पता चलेगा अर्थराइटिस हो गया है? AIIMS से जानिए लक्षण और दर्द के उपाय
36 mins agoमहीनों से बैठी आवाज को जुकाम समझना पड़ सकता है भारी! हो सकता है कैंसर
14 hrs agoरातभर फोन देखने की आदत, तबाह कर देगी आपकी सेहत
16 hrs agoसर्दियों में मां बनने वाली हैं? डॉक्टर ने बताया कैसे रखें खुद का ख्याल
17 hrs agoधड़ एक, सिर दो… जानें कब पैदा होते हैं ऐसे बच्चे? क्या कहती है रिसर्च
19 hrs agoस्मोकिंग नहीं करते, फिर भी हो सकता है Lung Cancer! इन खतरों से रहें सावधान
1 day ago2 दिन से पेट साफ नहीं हुआ? कहीं कैंसर का ये लक्षण तो नहीं
1 day agoव्रत रखते ही होने लगती है गैस और ब्लोटिंग? अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoक्या एसिडिटी से हो सकता है कैंसर? डॉक्टर ने बताया खट्टी डकार आने का कारण
1 day agoBP अचानक 150 के पार जाते ही होने लगती है घबराहट? इन बातों का रखें खास ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines