Benefits Of Coconut Water: इन बीमारियों की छुट्टी कर देता है ये ड्रिंक, जानें इसके गजब के फायदे
Edited By Nancy Tomar

Benefits Of Coconut Water
Edited By Nancy Tomar

Benefits Of Coconut Water
Benefits Of Coconut Water: गर्मी के मौसम में बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इसलिए इस मौसम में इस बात का खास ख्याल रखना चाहिए कि आप क्या खा रहे हैं या फिर किस तरह की ड्रिंक्स का सेवन कर रहे हैं।
गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी पीना चाहिए, लेकिन अगर आप सादे पानी का सेवन करते हैं, तो इससे ऊब जाते हैं। इसके लिए नारियल पानी पी सकते हैं, जिससे कई सेहतमंद फायदे भी मिलेंगे और ये शरीर को बीमारियों से भी दूर रखेगा।
नारियल पानी में इलेक्ट्रोलाइट्स, लॉरिक एसिड, पोटैशियम, मैग्नीशियम और जिंक भरपूर मात्रा में होता है। इसका सेवन किसी भी मौसम में किया जा सकता है। इसलिए आज हम आपको नारियल पानी के फायदे बताने जा रहे हैं, जिससे आपको कई गजब के फायदे मिलेंगे, तो चलिए जान लेते हैं।
1. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में करता है मदद
कुछ लोगों को ब्लड प्रेशर की समस्या रहती है और इस वजह से वो बहुत परेशान भी रहते हैं। इसके लिए नारियल पानी एक बेहतर ऑप्शन है, इसमें मौजूद पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है और इससे ब्लड शुगर लेवल भी मेंटेन रहता है।
2. चमकदार त्वचा के लिए बेहतर ऑप्शन
गर्मी के मौसम में ज्यादा पानी पीना चाहिए, जिससे त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद मिलती है। अगर आप नियमित इसका सेवन करते हैं, तो ये आपकी स्किन के लिए बहुत फायदेमंद होगा और साथ ही ये त्वचा को मॉइस्चराइज करने में भी मदद करेगा।
3. बेहद फायदेमंद ड्रिंक होता है नारियल पानी
दूसरे ड्रिंक्स के मुकाबले नारियल पानी ज्यादा फायदेमंद होता है, क्योंकि इसमें 95% तक पानी होता है। नारियल पानी शरीर को तेजी से इंस्टैंट इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करता है।
4. टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करता है
नारियल पानी में डाइयुरेटिक प्रॉपर्टी पाई जाती हैं, जो टॉक्सिक पदार्थ को बाहर निकालने में मदद करती है। ये शरीर से गंदगी साफ करने में भी मदद करता है। इसके नियमित सेवन से आपके शरीर से टॉक्सिन्स आसानी से बाहर निकल सकता है।
5. किडनी के लिए बहुत फायदेमंद है नारियल पानी
किडनी की सेहत को दुरुस्त रखने के लिए नारियल पानी एक बेहतर ऑप्शन है। एक कप नारियल पानी में 600 मिलीग्राम पोटैशियम होता है और 60 मिलीग्राम मैग्नीशियम होता है। ये किडनी के लिए बहुत बेहतर होता है।
Disclaimer: संबंधित लेख पाठक की जानकारी और जागरूकता बढ़ाने के लिए है। न्यूज24 इस लेख में प्रदत्त जानकारी और सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि इसके बारे में चिकित्सीय सलाह जरूर लें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: