Headache Types: शरीर के किसी भी अंग में दर्द आपके आराम को खत्म कर देता है। बात अगर सिरदर्द की है, तो यह एक गंभीर और बढ़ती हुई समस्या है, जिसका इलाज वैसे तो संभव नहीं है, लेकिन दवाओं और घरेलू उपचारों की मदद से इसे कम किया जा सकता है। कुछ लोगों के लिए तो सिरदर्द सहनीय होता है, उन्हें बिना मेडिकल हेल्प के सिर दर्द से राहत नहीं मिल पाती है। क्या आप जानते हैं सिर दर्द कई प्रकार के हो सकते हैं? अगर नहीं, तो हमारी यह रिपोर्ट जरूर पढ़ें, यहां हम आपको सिर दर्द के प्रकार, अलग-अलग कारण और निजात पाने के तरीके भी बताएंगे।
आपको बता दें कि यह जानकारी हम आपको इंस्टाग्राम पेज पेनफ्लेम क्लीनिक (PainflameClinic) द्वारा शेयर की गई वीडियो के अनुसार दे रहे हैं। वीडियो में 5 तरह के सिरदर्द के बारे में बताया गया है।
सिरदर्द के प्रकार
1. स्ट्रेस वाला दर्द
अगर आपके सिर के ऊपर की ओर पिछले हिस्से में दर्द ज्यादा होता है, तो यह तनाव में रहने के कारण होता है। सिरदर्द के इस प्रकार को स्ट्रेस रिलेटेड पेन कहते हैं। इसका निजात का सबसे सरल उपाय है, दिनचर्या बदलें, तनाव को कम करें और खुश रहने की कोशिश करें। साथ ही, डीप ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते हैं।
ये भी पढ़ें- दिन में सिर्फ 30 मिनट सोने के हैं 5 फायदे, अब मत मिस करना दोपहर की झपकी
2. डिहाइड्रेशन वाला दर्द
यदि आपको अपने सिर के टॉप बॉटम मे दर्द हो रहा है, तो यह संकेत है कि आपका शरीर पानी की कमी से जूझ रहा है। आप डिहाइड्रेटेड होते हैं, तो इस प्रकार का सिरदर्द होता है। इससे राहत पाने के लिए आपको पर्याप्त पानी और डाइट में वाटर फ्रेंडली फूड्स को शामिल करने की जरूरत है।
3. थकावट वाला दर्द
अगर आपको सेंटर ऑफ टॉप हेड यानी बिल्कुल ऊपरी भाग के सिर में दर्द है, तो यह बताता है कि आप थके हुए हैं और आपको रेस्ट के साथ नींद पूरी करने की जरूरत है। ध्यान रहे, यदि आपको नींद न आने की प्रॉब्लम है, तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।
4. साइनस वाला दर्द
साइनस एक सर्दी और बुखार वाला संक्रमण है, जिसमें इंसान अत्यंत पीड़ा होती है, खासतौर पर सिर के नीचे यानी माथे, आंखों के नीचे और आईब्रो एरिया में या फिर नाक के आस-पास भी इसका दर्द हो सकता है। हालांकि, अधिकांश इस प्रकार का सिरदर्द साइनस के मरीजों को ज्यादा होता है। इसका एक प्रॉपर इलाज भी है लेकिन अचानक आपको ऐसा दर्द उठे तो आप स्टीम ले सकते हैं।
5. लाइट से होने वाला दर्द
कुछ लोगों को लाइट की तेज रोशनी से भी संवेदनशीलता होती है। इससे होने वाले सिर के दर्द में आप ज्यादा ब्राइट रंगों की लाइटों के संपर्क में रह नहीं पाएंगे, जैसे नीली और पीली लाइटें। इससे बचाव का उपाय है कि कम से कम इन रोशनियों के संपर्क में आएं और कोशिश करें, अधिक समय आप प्राकृतिक रोशनी में बिताएं।
ये भी पढ़ें- प्रेग्नेंसी के पहले वीक में क्या-क्या होता है? लक्षण और उपचार की शुरुआत
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मौसम बदलते ही पड़ जाते हैं बीमार? जानिए इसके पीछे की असली वजह
2 hrs agoपीरियड्स में ब्लड क्लॉट्स को न करें इग्नोर, शरीर के ये संकेत हैं गंभीर
3 hrs agoब्रेन ट्यूमर में कैसा होता है सिरदर्द, डॉक्टर ने बताए लक्षण और इलाज
4 hrs agoकरवा चौथ पर निर्जला व्रत रखते हैं? शरीर के इन संकेतों को न करें इग्नोर
5 hrs agoअंडाशय के कैंसर में महिलाओं को पेट के आस-पास होती हैं ये 3 दिक्कतें
8 hrs agoमुंह के अंदर छाला और गांठ… ओरल कैंसर के क्या-क्या लक्षण हो सकते हैं
23 hrs agoबार-बार घेरती है मायूसी और बेचैनी? बाबा रामदेव के बताए 5 योगासन
1 day agoखाना खाने के बाद बढ़ जाती है शुगर तो 10 मिनट करें यह काम, AIIMS ने बताया
1 day agoहाथ सुन्न हो जाना या हाथों में झुनझुनी महसूस होना किस बीमारी का लक्षण है?
1 day agoब्रेस्ट में गांठ के बिना भी हो सकता है कैंसर, दिखें ये लक्षण तो रहें सतर्क
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines