Cancer Symptoms: सिर-गर्दन का कैंसर कितना जानलेवा? इन शुरुआती संकेतों को न करें इग्नोर

Cancer Symptoms: कैंसर शरीर के किसी भी अंग में हो सकता है। सिर और गर्दन के कैंसर के इन शुरुआती संकेतों के बारे में कितना जानते हैं आप? आइए जानते हैं हेल्थ एक्सपर्ट से।

head and neck cancer

photo credit-freepik -

Cancer Symptoms: सिर और गर्दन के कैंसर के मामले भी इन दिनों काफी बढ़ गए हैं। इसे वर्ल्ड लेवल पर 10वां सबसे ज्यादा गंभीर कैंसर माना जाता है। भारत में भी यह कैंसर काफी आम है, जो महिलाओं और पुरुषों, दोनों में सक्रिय है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स कहती हैं कि पुरुषों को इस प्रकार का कैंसर ज्यादा होता है। इसके लक्षणों के बारे में जागरूकता होना बेहद जरूरी हो गया है क्योंकि आमतौर पर लोग इसके संकेतों को सामान्य समझकर इग्नोर कर देते हैं। आइए जानते हैं इस पर हेल्थ एक्सपर्ट की एडवाइस।

विज्ञापन

क्या कहते हैं हेल्थ एक्सपर्ट?

अपोलो अस्पताल के सीनियर सर्जिकल कंसल्टेंट, डॉक्टर एसवीएस देओ बताते हैं कि हेड एंड नेक कैंसर एक कॉमन कैंसर टाइप है, जिसका इलाज संभव तब ही है, जब लक्षणों को जल्दी समझकर समय से इलाज शुरू किया जाए। इसके इलाज के लिए थेरेपीज और सर्जरी करवानी होती है लेकिन उससे पहले सही जांच करवानी होती है, ताकि ट्यूमर कितना बढ़ा है, यह पता लगाया जा सके। मगर उससे पहले हमें इनके संकेतों के बारे में भी जानना जरूरी है।

विज्ञापन

इन संकेतों को समझें

1. गले में खराश- गले में लगातार खराश, दर्द या सूजन, खासकर तब, जब आप खाने या पीने में परेशानी महसूस करते हैं, इस संकेत को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि यह कैंसर का एक साइन हो सकता है। लगातार 2 हफ्ते तक गले में खराश हो तो यह सही नहीं है।

विज्ञापन

2. आवाज में बदलाव- गला बैठने या आपकी आवाज में अगर कुछ बदलाव दिखें, तो यह भी कैंसर का संकेत होता है। इससे गले के कैंसर का संकेत मिलता है।

विज्ञापन

3. निगलने में कठिनाई- खाना निगलने या पानी को घुटने में दिक्कत होना भी इस कैंसर के होने का संकेत होता है। इससे कई बार मरीज को बहुत तेज दर्द भी होता है।

4. गांठ होना- गर्दन, मुंह या गले में बिना कारण गांठ बनना भी कैंसर का संकेत होता है। इसके साथ-साथ सूजन होना भी कैंसर का लक्षण होता है।

विज्ञापन

5. सुन्नपना- अगर आपको मुंह या गले से अचानक ब्लीडिंग हो, तो यह भी कैंसर का संकेत होता है। यह संकेत दिखें, तो आपको तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

बचाव के लिए क्या करें?

  • धूम्रपान और तंबाकू से दूरी बनाएं।
  • शराब का सेवन कम से कम करें।
  • स्वस्थ आहार का सेवन करें।
  • रूटीन जांच करवाते रहें।

ये भी पढ़ें- हमेशा रहते हैं कब्ज से परेशान?

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ