हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Nana PatekarGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

हरियाली तीज का निर्जला व्रत रखने जा रही हैं तो कमजोरी से बचाएंगे ये 6 टिप्स

Fasting Tips: पूरे दिन बिना पानी और भोजन के रहने से कुछ महिलाओं को कमजोरी, चक्कर और थकान महसूस हो सकती है. ऐसे में व्रत शुरू होने से पहले सही तैयारी करना बेहद जरूरी है. जानिए 6 आसान हेल्थ टिप्स जो व्रत के दौरान शरीर को बेहतर तरीके से तैयार रखने में मदद कर सकती हैं.

विज्ञापन
निर्जला व्रत में कमजोरी से बचने के 6 आसान टिप्स.

Fasting Tips: हरियाली तीज के दिन कई विवाहित महिलाएं और अविवाहित लड़कियां निर्जला व्रत रखती हैं. ये व्रत शादीशुदा महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए रखती हैं और वहीं दूसरी तरफ अविवाहित लड़कियां ये व्रत अच्छा पति पाने के लिए रखती हैं. इसलिए ये व्रत बहुत महत्व रखता है. इस व्रत के दौरान पूजा होने तक कुछ भी खाना या फिर पीना मना होता है. हालांकि कुछ लोगों को लंबे समय तक कुछ न खाने की वजह से चक्कर, कमजोरी और थकान जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. इसलिए व्रत (Hariyali Teej Vrat) से पहले जरूरी है कि कुछ तैयारियां कर ली जाएं ताकि ज्यादा दिक्कत न हो. आइए जानते है ऐसे 6 टिप्स जिन्हें फॅालो करके आपको व्रत के दौरान कमजोरी महसूस नहीं होगी.

यह भी पढ़ें – लिवर स्पेशलिस्ट ने बताया Fatty Liver में कौन से 7 फल खा सकते हैं, फायदा देते हैं ये फ्रूट्स

व्रत शुरू होने से पहले बॅाडी को हाइड्रेट रखें

हरियाली तीज के व्रत में पूरे दिन बिना पानी पिए रहना होता है इसलिए एक दिन पहले से अपनी बॅाडी को हाइड्रेट रखें. एक साथ बहुत सारा पानी न पिएं, समय-समय पर थोड़ा-थोड़ा करके पानी पिएं. पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी या छाछ भी आप ले सकती हैं, ये आपकी बॅाडी को हाइड्रेट रखने में मदद करेंगे. व्रत के एक दिन पहले बॅाडी को अच्छी तरह से हाइड्रेट करने से डिहाइड्रेशन का खतरा कम हो सकता है.

विज्ञापन

व्रत से पहले ऐसा खाना खाएं जो लंबे समय तक एनर्जी दे

व्रत से एक दिन पहले तला, भुना, फास्ट फूड खाने के बजाय ऐसा खाना खाएं जो आपकी बॅाडी को एनर्जी दे. प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट सही बैलेंस में हो ऐसा खाना व्रत से पहले खाना फायदेमंद हो सकता है. दही, दलिया, ओट्स, मूंग दाल चीला, रोटी-सब्जी और सूखे मेवे जैसी चीजें आप खाने में ले सकती हैं. इन चीजों से पेट भरा हुआ महसूस होता है.

विज्ञापन

तेज धूप और ज्यादा शारीरिक मेहनत से बचें

निर्जला व्रत के दौरान बॅाडी में पानी की जरूरत अच्छे से पूरी नहीं हो पाती है जिसकी वजह से काफी समस्या हो सकती है. इससे बचने के लिए तेज धूप में जाने से बचें उससे कमजोरी बढ़ सकती है. इसी के साथ ही ज्यादा भारी वर्कआउट करने से भी बचें. कोशिश करें कि घर से बाहर धूप में न निकलें. अगर जाना जरूरी हो तो छाता लेकर जाएं.

विज्ञापन

बॅाडी के सिगन्ल को नजरअंदाज न करें

अगर व्रत के दौरान आपको चक्कर आना, आंखो के सामने अंधेरा छाना, कमजोरी महसूस होना, थकान होना, सिरदर्द होना या ऐसी कोई भी और समस्या होती है तो इसे नजरअंदाज न करें. तुरंत घर के किसी सदस्य को बताएं और डॅाक्टर को दिखाएं.

विज्ञापन

व्रत खोलते समय जल्दबाजी न करें

व्रत खत्म होने के बाद एकदम से बहुत भारी खाना न खाएं. सबसे पहले पानी पिएं उसके बाद कुछ हल्का खाएं. बहुत ज्यादा तला, भुना और मसालेदार खाना न खाएं इसको पचाने में दिक्कत हो सकती है.

विज्ञापन

अगर पहले से कोई बीमारी है तो विशेष ध्यान रखें

अगर आपको इनमें से कोई भी समस्या है तो व्रत रखने से पहले अपने डॅाक्टर से सलाह जरूर लें-

विज्ञापन
  • डायबिटीज
  • लो ब्लड प्रेशर
  • गर्भवती महिलाएं
  • ब्रैस्ट फीड कराने वाली महिलाएं
  • किडनी की कोई परेशानी
  • हार्ट की कोई परेशानी.

यह भी पढ़ें – 40 की उम्र में 60 वाला बुढ़ापा नहीं चाहते तो घर से निकाल दें ये 5 चीजें, ऑर्थोपेडिक सर्जन ने दी सलाह

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola